फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Stirred after getting skimmer and device in ATM machine, mini camera recovered

एटीएम मशीन में स्किमर और डिवाइस मिलने से हड़कंप, मिनी कैमरा बरामद

Thu, 03 Sep 2020 11:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 03 Sep 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
Stirred after getting skimmer and device in ATM machine, mini camera recovered
एटीएम - फोटो : iStock
कानपुर के स्वरूपनगर में चांदनी नर्सिंग होम के पास लगे आईसीआईसी बैंक के एटीएम बूथ में स्किमर डिवाइस और मिनी कैमरा मिलने से हड़कंप मच गया। कोहना निवासी यश भारतिया ने बताया कि बुधवार दोपहर वह एटीएम मशीन से रुपये निकालने गए हुए थे।
विज्ञापन


उन्होंने कार्ड स्वाइप कराकर पैसे निकाले। आरोप है कि वह अपना एटीएम कार्ड निकालने की कोशिश की तो एटीएम कार्ड के साथ स्किमर डिवाइस भी निकल आई। इसके बाद उन्होंने थाना प्रभारी स्वरूपनगर अश्विनी पांडेय और बैंक अधिकारियों को सूचना दी।  
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मशीन में स्किमर डिवाइस व पिनकोड रीड करने वाला मिनी कैमरा भी लगा मिला। पुलिस ने दोनों उपकरणों को कब्जे में लिया। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले एक शख्स पास ही पेड़ के पास खड़ा होकर निगरानी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से वह फरार हो गया है। इस पर पुलिस ने बैंक से संपर्क करके एटीएम के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मांगी है। हालांकि जांच में सामने आया कि एटीएम का एक कैमरा खराब था। पुलिस आसपास घरों में लगे कैमरों की फुटेज भी निकलवा रही है। एसपी पश्चिम डॉ अनिल कुमार ने बताया कि कैमरे की मदद से पता लगेगा कि स्किमर डिवाइस कब और किसने लगाई। जल्द ही शातिरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed