{"_id":"61327f6b8ebc3e743c1e3a71","slug":"steno-and-collection-servant-of-maitha-tehsil-beaten-up-akbarpur-news-knp6500064121","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम मैथा के स्टेनो व संग्रह सेवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम मैथा के स्टेनो व संग्रह सेवक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली। मैथा से काम निपटाकर शुक्रवार शाम बाइक से कल्याणपुर स्थित घर जाते समय तहसील के स्टेनो व संग्रह सेवक को बाइक सवार 12 युवकों ने घेरकर पीटा। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी भेजा तथा तहरीर पर जांच शुरू की है।
तहसील मैथा के आशुलिपिक (स्टेनो) महेश श्रीमाली व संग्रह कार्यालय में तैनात संग्रह सेवक प्रमोद पांडेय शुक्रवार शाम करीब पांच बजे तहसील का काम निपटाकर एक साथ बाइक से कानपुर के कल्याणपुर स्थित घर जा रहे थे। तहसील से करीब दो किमी आगे कल्याणपुर-शिवली रोड पर संभरपुर गांव के पास कई बाइकों पर सवार करीब 12 युवकों ने दोनों को घेर लिया।
इसके बाद बेल्ट व डंडों से जमकर पिटाई की। इसके बाद सभी हमलावर फरार हो गए। दोनों घायल किसी तरह से शिवली कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है। जांच कराई जा रही है।