फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Station master and train driver tied the black band and protested in jalaun

जालौन: स्टेशन मास्टर और ट्रेन चालकों ने काली पट्टी बांधकर किया काम, आंदोलन कर रहे रेल कर्मी

Mon, 15 Jun 2020 11:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Jun 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Station master and train driver tied the black band and protested in jalaun
काली पट्टी बांधकर किया काम - फोटो : अमर उजाला
उरई में मांगों को लेकर आंदोलित स्टेशन मास्टरों के साथ ट्रेन चालक ने भी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि स्टेशन मास्टरों को सोमवार को ड्यूटी के दौरान सुबह छह बजे से शाम को छह बजे तक भूख हड़ताल पर रहना था लेकिन संगठन के निर्देशानुसार भूख हड़ताल को स्थगित कर सांकेतिक रुप से प्रदर्शन किया और काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन


आल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के मंडल सचिव अजय दुबे ने बताया कि आंदोलन 30 जून तक चलेगा। इसी तरह लोको पायलट (ट्रेन चालक) ने भी काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। लोको पायलट रनिंग ब्रांच के सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल ने कहा कि केंद्र सरकार कर्मचारी विरोधी रवैया अपना रही है। भत्तों में कटौती की जा रही है। कई विभाग एक दूसरे में मर्ज किए जा रहे है। इसके खिलाफ मंडल के 1600 ट्रेन चालकों ने काली पट्टी बांधकर काम किया।
विज्ञापन


यह आंदोलन जारी रहेगा। उरई स्टेशन पर एमएस यादव, राजेश प्रजापति, अशोक, सुनील कुमार, शरद निरंजन, रिंकू कुशवाहा, रवि चौरसिया, अखिलेश आदि ट्रेन चालक आंदोलन में शामिल रहे। उधर एनसीआरईएस के सचिव आरपी यादव ने मांगों को लेकर प्रधानमंत्री व रेलमंत्री को पोस्टकार्ड भेजने का अभियान चलाया जा रहा है। उरई स्टेशन पर लगेगी लिफ्ट उरई। उरई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सहूलियत के लिए लिफ्ट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी मंडल के डीसीएम अखिल शुक्ला ने बताया कि मंडल के उरई, बांदा, खजुराहो, दतिया, महोबा समेत पांच स्टेशनों पर लिफ्ट लगाने की योजना है। उरई स्टेशन पर यह काम दोहरीकरण के दौरान होगा। इससे यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में सहूलियत होगी।

क्वारंटीन अवधि पूरी करने वाले प्रवासियों को मिलेगी सहायता रामपुरा। माधौगढ़ तहसील में नायब तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी ने बताया कि कोरदोना संक्रमण काल के दौरान देश के विभिन्न भागों में रह रहे तहसील क्षेत्र निवासी उन लोगों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

घर गांव वापस आकर शासन प्रशासन की व्यवस्था के अनुरूप क्वारंटीन सेंटर में रहकर कानून का पालन किया है ऐसे प्रवासी की सूची बनाकर उनके मोबाइल नंबर, आधारकार्ड तथा बैंक खाता संख्या के आधार पर उनके खातों में शासन द्वारा निर्धारित सहायता राशि भेजे जाने की कार्यवाही प्रारंभ हो गई है।

उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र में ऐसे अनेक लोग घर वापस लौटे हैं जिनका कोई रिकार्ड नहीं है। उन्होंने क्वांरटीन सेंटर में निर्धारित अवधि तक प्रवास नहीं दिया। उन लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

इस दौरान लेखपाल ओमनारायण चतुर्वेदी ने बताया कि ग्राम जगम्मनपुर में 27 परिवार, हुसेपुरा जागीर में 16 परिवार, मढेपुरा में दो परिवार, कंजौसा में दो परिवार, भिटौरा में 9 परिवार चिन्हित गए हैं। उनकी सूची बनाकर अधिकारियों को भेज दी गई है।

ब्लाक परिसर में जलभराव से समस्या रामपुरा। रविवार को हुई बारिश के कारण विकास खंड परिसर में जगह जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई हैं। साफ  सफाई न हो पाने के कारण जलनिकासी के लिए बनी नालियां कचरे के कारण चोक हो गई है।

इसके चलते जगह जगह पानी एकत्रित हो गया हैं। जलभराव के कारण आम आदमी जरूरी काम के लिए आंगनवाड़ी कार्यालय भी नहीं जा पा रहा हैं। पानी न निकलने के कारण रास्ता जलाशय में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed