फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   statement on beating of Congress District President

जालौन: कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पिटाई पर पूर्व पदाधिकारी की सफाई, छेड़खानी के आरोपों से पलटी महिला नेता

Sun, 08 Nov 2020 06:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 08 Nov 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
statement on beating of Congress District President
कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पिटाई की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
जालौन जिले के उरई में छेड़खानी के आरोप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा की पिटाई करने वाली पार्टी की पूर्व पदाधिकारी रविवार को अपने आरोपों से पलट गईं। कालपी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि अनुज मिश्रा ने उनके साथ कोई छेड़खानी नहीं की थी बल्कि पार्टी जिलाध्यक्ष से लेनदेन का विवाद था।
विज्ञापन


कुछ लोगों के कहने पर ही उन्होंने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अचानक पूर्व पदाधिकारी के इन बदले हुए बयानों से राजनीतिक क्षेत्र में अलग-अलग चर्चाएं होती रहीं। पार्टी की पूर्व पदाधिकारी ने कहा कि उन्हें फिलहाल कोई पद भी नहीं चाहिए।
विज्ञापन


वे पार्टी में सदस्य के तौर पर ही बनीं रहेंगी। हालांकि जिलाध्यक्ष के वायरल ऑडियो के संबंध में पूर्व पदाधिकारी चुप्पी साध गई हैं। उन्होंने कहा कि गुस्से में आकर उन्होंने मुकदमा दर्ज करा दिया था। किसी तरह के प्रलोभन की बात से भी इनकार किया। बता दें कि पार्टी की पूर्व पदाधिकारी ने सप्ताह भर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष की सरेराह पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामने आई पार्टी की गुटबाजी
पूर्व पदाधिकारी ने प्रेसवार्ता में बताया कि लेनदेन के विवाद को छेड़खानी का रुप देने के लिए उन्हें पार्टी के ही कुछ लोगों ने उकसाया था। जिनका पूर्व पदाधिकारी ने नाम तो उजागर नहीं किया लेकिन उनकी बात से इतना साफ हो गया है कि कांग्रेस में जबरदस्त गुटबाजी भी चल रही है।


कहीं हाईकमान का दबाव तो नहीं था
छेड़खानी के आरोप में जिलाध्यक्ष की पिटाई, फिर जांच समिति का आकर बयान ले जाना और इसके बाद ही पूर्व पदाधिकारी का छेड़खानी के आरोपों से पलट जाना, इस ओर भी सवाल खड़ा करता है कि कहीं पूर्व पदाधिकारी या उनके परिवार पर पार्टी हाईकमान का दबाव तो नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed