{"_id":"5b81a2b042c7924653269b7a","slug":"state-gst-raid-in-packaging-firm-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुरः पैकेजिंग फर्म में छापा, 40 लाख का माल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुरः पैकेजिंग फर्म में छापा, 40 लाख का माल सीज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य वस्तु एवं सेवाकर विभाग (स्टेट जीएसटी) की टीम ने शनिवार को कानपुर के दादानगर स्थित पैकेजिंग फर्म के दो प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर लाखों की टैक्स चोरी पकड़ी है। करीब 40 लाख रुपये कीमत का माल घोषित स्टॉक से अधिक पाया गया है। कई अन्य तरह के पैकेजिंग आइटम का स्टॉक कम भी पाया गया है। अफसर मामले की जांच कर रहे हैं।
दादानगर स्थित फर्म डिकुन लेमिनेटर्स में कई पान मसाला कंपनियों के पाउच, डिटरजेंट पाउडर के पैकेट, सब्जी मसाला के पाउच समेत विभिन्न तरह के पैकिंग आइटम बनते हैं। फर्म का सालाना 25 से 30 करोड़ रुपये का टर्नओवर है, लेकिन दस्तावेजों में कम दिखाया जा रहा था। एडिशनल कमिश्नर अशफाक अहमद को यहां लगातार टैक्स चोरी की सूचना मिल रही थी। इस पर अफसरों ने ज्वाइंट कमिश्नर राजेंद्र राय के निर्देशन में टीम गठित की।

30 से अधिक अफसरों ने फर्म के ऑफिस और फैक्ट्री में एक साथ छापा मारा
डेमो पिक
डिप्टी कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, विकास बहादुर चौधरी और मधुलिका चौधरी की अगुवाई में 30 से अधिक अफसरों ने फर्म के ऑफिस और फैक्ट्री में एक साथ छापा मारा। मौके पर कई मशीनों में अलग अलग तरह के पैकिंग आइटम (पाउच) बनते मिले। अफसरों ने बने और अधबने माल का मूल्यांकन किया तो करीब 40 लाख रुपये कीमत का स्टॉक अधिक पाया गया। इसके अलावा बड़ी संख्या में कच्चे बिल मिले।
माना गया कि टैक्स चोरी की नीयत से पान मसाला कंपनियों को पाउच की सप्लाई की जा रही थी। अफसरों ने संदिग्ध दस्तावेज जब्त कर लिए। कंप्यूटराइज्ड डाटा भी लिया है। जांच के दौरान फैक्ट्री में अन्य तरह की अनियमितताएं भी पाई गईं। अफसरों ने अघोषित माल को सीज कर दिया है। छापेमारी में असिस्टेंट कमिश्नर रामाशीष पांडेय, धनेंद्र पांडेय, अभिषेक गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।