फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Staff nurse riding a scooter dies due to car collision

Kanpur News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार स्टाफ नर्स की मौत

Wed, 24 Apr 2024 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Staff nurse riding a scooter dies due to car collision
फर्रुखाबाद। बहन के घर पुत्र के साथ स्कूटी से जा रही लोहिया अस्पताल की स्टाफ नर्स को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के मोहल्ला विकासनगर बढ़पुर निवासी रिबैका चरन (35) लोहिया अस्पताल के पीकू वार्ड में ठेका पर स्टाफ नर्स थीं। वह सोमवार रात फतेहगढ़ में रह रहीं अपनी बहन ममता के घर पुत्र निर्मित के साथ स्कूटी से जा रही थीं। जैसे ही स्कूटी जेएनवी रोड पर मुड़ी। सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे पीछे बैठी रिबैका गंभीर रूप से घायल हो गईं। हालांकि निर्मित के चोटें नहीं आईं। घायल रिबैका को भोलेपुर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। सिर लहूलुहान होने की वजह से डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल भेज दिया। सूचना पर पहुंचे उसके भाई जोशवा चरन ने पहुंचकर लोहिया अस्पताल में इलाज कराया, मगर डॉक्टर ने सांसें थम जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को विश्वास नहीं हुआ, तो वह आवास विकास कालोनी स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां भी डॉक्टरों ने भर्ती करने से इन्कार कर दिया। रात करीब पौने 12 बजे दोबारा लोहिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवा दिया। घर में मां बहरू चरन आदि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस को अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed