फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ssa school children cheat name of new scheme

नई योजना के नाम पर स्कूली बच्चों से धोखा

Wed, 14 Sep 2016 04:44 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 14 Sep 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन
ssa school children cheat name of new scheme
डेमो पिक
सर्व शिक्षा अभियान की नई पहल की पोल खुलती नजर आ रही है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों को दी जाने वाली किताबों में चालू सत्र में कई अच्छे प्रयोग किए गए हैं। प्रत्येक कक्षा और विषय की किताब में पाठ्यक्रम का मासिक विभाजन किया गया है।
विज्ञापन


इसके बावजूद बच्चों तक यह पहुंच ही नही पाई और इस योजना ने किताबों में ही दम तोड़ दिया। खास बात यह है कि इस वर्ष इसका लाभ स्टूडेंटों और शिक्षकों को नही मिल पाएगा। सत्र शुरू होने के पांच माह बाद किताबें विद्यार्थियों के बैग तक नहीं पहुंच सकी हैं। परिषदीय स्कूलों का शैक्षणिक सत्र अप्रैल से शुरू हुआ। पुस्तक में मासिक विभाजन के आधार पर अब तक आधे से अधिक पाठ्यक्रम खत्म हो जाना चाहिए था।
विज्ञापन


अक्तूबर में अर्द्घवार्षिक परीक्षा का समय निर्धारित किया गया है। पाठ्यक्रम में सत्र, अर्द्घवार्षिक और वार्षिक परीक्षा का समय दिया गया है। शिक्षा विभाग की इस बेहतरीन पहल ने किताबों में ही दम तोड़ दिया। किताब वितरण के जिला समन्वयक रजनीकांत पांडेय ने बताया कि अभी कुछ किताबे ही आ पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य किताबों के आने के बाद ही कमेटी के सामने निरीक्षण के बाद किताबों का वितरण होगा। बीएसए अंबरीश यादव ने कहा कि किताबें मिलने के बाद ही वितरण होगा। फीडबैक की भी व्यवस्था किताबों में संबंधित विषय के ज्ञान के संबंध में अभिभावकों, विद्यार्थियों से फीडबैक लेने की भी व्यवस्था की गई है।


इसके लिए किताब में तीन पन्ने अलग से हैं। अभिभावक अगर खुद लिखने में सक्षम नहीं है तो किसी का सहारा भी ले सकते हैं। विषय के साथ अन्य जरूरी जानकारी भी शामिल किताबों के अंतिम पन्ने पर विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए जरूरी जानकारी दी गई है। इसमें राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना सहित परीक्षा की पूरी जानकारी दी गई है। आवेदन से लेकर उसकी राशि के बारे में भी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed