फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sports cycle and e-rickshaw will run in HBTU campus

HBTU: एचबीटीयू परिसर में चलेंगी स्पोर्ट्स साइकिल और ई-रिक्शा, मुख्य सचिव ने दिखाई हरी झंडी

Sat, 10 Sep 2022 01:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 10 Sep 2022 01:21 PM IST
सार

हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने कैंपस में आवागमन सुविधाजनक बनाने के लिए नई पहल की है। इसके तहत परिसर में स्पोर्ट्स साइकिल और ई-रिक्शा चलेंगी, जिससे ईस्ट और वेस्ट कैंपस के बीच का सफर आसान होगा।

विज्ञापन
Sports cycle and e-rickshaw will run in HBTU campus
एचबीटीयू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी, एचबीटीयू में अब छात्रों को ईस्ट और वेस्ट कैंपस के बीच का सफर तय करने के लिए स्पोर्ट्स साइकिल और ई-रिक्शा की सुविधा मिलेगी। दोनों कैंपस के बीच तीन किलोमीटर से अधिक की दूरी अभी तक छात्र अपने साधन से पूरा करते थे। शुक्रवार को मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने इस सुविधा को हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने बताया कि जिला प्रशासन व एचबीटीयू प्रशासन ने कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, रिमझिम इस्पात व ई-रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से स्पोर्ट्स साइकिल व ई-रिक्शा की सुविधा शुरू की गई है। विश्वविद्यालय को 100 स्पोर्ट्स साइकिलें दी गई हैं। 50 साइकिलें पूर्वी व 50 पश्चिमी परिसर में रहेंगी।

विज्ञापन

शिक्षक भी उपयोग कर सकेंगे। 30 ई-रिक्शे दस रुपये सवारी के हिसाब से किराया लेंगे। मुख्य सचिव ने साइकिलों में रोशनी के लिए व्यवस्था करने को कहा। साइकिल व ई-रिक्शा की बुकिंग, सुरक्षा के लिए मोबाइल एप बनाने का सुझाव दिया। इस दौरान कुलपति प्रो. समशेर, पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड, डीएम विशाख जी, केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, रिमझिम इस्पात के मालिक योगेश अग्रवाल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed