{"_id":"6a3ed81013ff03e7c906821e","slug":"speeding-vehicle-hits-bike-riders-two-dead-one-injured-kanpur-news-c-220-1-akb1007-144898-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल
Sat, 27 Jun 2026 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर। कानपुर-इटावा हाईवे पर कांधी ओवर ब्रिज के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस घायलों को सीएचसी सिकंदरा ले गई। वहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे युवक ने शाम को इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
रूरा थाना क्षेत्र के अजईपुर्वा बनीपारा निवासी जगदीश (60) पुत्र होरीलाल गौतम, शिवनाथ (65) पुत्र छिदामी व राकेश (37) पुत्र रघुनाथ जाटव शुक्रवार दोपहर को बाइक से इटखुदा जा रहे थे। दोपहर एक बजे के करीब हाईवे पर कांधी ओवर ब्रिज के पास पहुंचने पर उनको तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को सीएचसी सिकंदरा ले गई। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद जगदीश को मृत घोषित कर दिया। जबकि शिवनाथ व राकेश की हालत नाजुक देखते हुए दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शिवनाथ ने भी दम तोड़ दिया। जबकि राकेश की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जगदीश के भाई छविनाथ ने बताया कि इटखुदा निवासी भांजे अमर सिंह के बेटे सोनू की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। उसके शांति हवन में शामिल होने के लिए तीनों लोग इटखुदा जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया। थानाध्यक्ष डेरापुर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसा कर भागे वाहन चालक की तलाश की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।