{"_id":"6aca44e8521febdef60e3df9","slug":"special-trains-to-pass-through-kanpur-during-the-festive-season-relief-for-passengers-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहूलियत: त्योहार पर कानपुर से गुजरेंगी विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहूलियत: त्योहार पर कानपुर से गुजरेंगी विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत
Sat, 10 Oct 2026 07:30 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 10 Oct 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे चार जोड़ी अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। यह ट्रेनें कानपुर सेंट्रल स्टेशन से होकर गुजरेंगी। 04406 शकूरबस्ती-मानसी विशेष ट्रेन पांच, छह, सात तथा 10 से 14 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन शकूरबस्ती से शाम 7:10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:45 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
वहीं 04405 मानसी-शकूरबस्ती सात, आठ, नौ, 12, 13, 14, 15 और 16 नवंबर को संचालित होगी। यह ट्रेन मानसी से सुबह 4:30 बजे चलेगी और अगले दिन रात 12:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। वहीं 09083 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष ट्रेन 18 और 25 अक्तूबर को चलेगी। यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से सुबह 4:30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 11:42 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी में 09084 गोरखपुर-बांद्रा विशेष ट्रेन 20 और 27 अक्तूबर को चलेगी। गोरखपुर से यह रात 10:45 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 6:50 बजे कानपुर पहुंचेगी।