{"_id":"63536b67a6af2b02036fe8b6","slug":"special-trains-for-patna-barauni-gwalior-delhi-on-diwali-and-chhath-puja","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहूलियत: दिवाली और छठ पूजा पर पटना, बरौनी, ग्वालियर, दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहूलियत: दिवाली और छठ पूजा पर पटना, बरौनी, ग्वालियर, दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, ये रही पूरी जानकारी
Sat, 22 Oct 2022 09:33 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 22 Oct 2022 09:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली और छठ पूजा पर रेलवे ने त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन दिल्ली से पटना और ग्वालियर से बरौनी स्पेशल चलेगी। पटना की ट्रेन एक फेरा और बरौनी-ग्वालियर दो फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर 04088 रविवार 23 अक्तूबर को नई दिल्ली से सुबह 8:10 बजे चलेगी।
विज्ञापन
गाजियाबाद होते हुए दोपहर 2:55 बजे कानपुर सेंट्रल पांच मिनट के लिए रुकेगी। देर रात 12:45 बजे पटना जंक्शन पर ट्रेन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04087 पटना से 25 अक्तूबर को सुबह 8:10 बजे चलेगी। शाम 5:20 बजे कानपुर सेंट्रल और देर रात साढ़े 12 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसमें 18 स्लीपर, तीन जनरल और एक एसी थर्ड श्रेणी का कोच होगा। ट्रेन नंबर 04185 ग्वालियर से 26 और 30 अक्तूबर को शाम छह बजे चलेेगी। रात 12:20 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी और पांच मिनट बाद छूटेगी। लखनऊ होते हुए बरौनी दूसरे दिन शाम 6:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में ट्रेन नंबर 04186 बरौनी से 28 अक्तूबर और एक नवंबर को सुबह 4:30 बजे चलेगी। देर रात 10:15 बजे पांच मिनट के लिए कानपुर रुकेगी। ग्वालियर दूसरे दिन सुबह 4:15 बजे पहुंचेगी। इसमें छह जनरल, सात स्लीपर, एक-एक एसी सेकेंड और एसी थर्ड और एक कोच एसी सेकेंड सह थर्ड श्रेणी का होगा।