फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Special Festive Trains, 13 days after Diwali, trains have no seats empty

Indian Railway: 13 दिन बाद दिवाली, ट्रेनों ने सीटें नहीं हैं खाली, स्पेशल ट्रेनों को चलाने की योजना

Mon, 10 Oct 2022 12:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 10 Oct 2022 12:15 AM IST
सार

दीपावली को लेकर लोगों ने अभी से ट्रेनों में बुकिंग करानी शुरू कर दी है, जिससे ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के सामने परेशानी खड़ी हो रही है। लोगों को मुंबई, बिहार, दिल्ली की स्पेशल ट्रेनों की दरकार है।

विज्ञापन
Special Festive Trains, 13 days after Diwali, trains have no seats empty
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली के महज 13 दिन बचे हैं, लेकिन नियमित और स्पेशल ट्रेनों में 23 अक्तूबर तक सीटें खाली नहीं हैं। त्योहार वाले दिन यानी 24 अक्तूबर को कुछ ट्रेनों में सीटें खाली हैं लेकिन उस दिन सफर करने वाले कम हैं। 25 अक्तूबर से वापसी के लिए सभी श्रेणी के कोचों में सीटों की वेटिंग बढ़ना शुरू हो गई है, जो 30 अक्तूबर तक है।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा मुंबई रूट की ट्रेनों में सीटों को लेकर किल्लत है, क्योंकि इस रूट पर दिल्ली-हावड़ा रूट की अपेक्षा कम ट्रेनें हैं। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों को दिसंबर तक बढ़ा दिया है। मुंबई रूट की नियमित ट्रेनेें पुष्पक एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, राप्तीसागर एक्सप्रेेस, गोरखपुर-पनवेल, गोरखपुर-एलटीटी, काशी महाकाल एक्सप्रेस ट्रेनों में सीटें फुल हैं।

विज्ञापन

इन स्पेशल ट्रेनों में अब सीटें नहीं

  • 09185 मुंबई सेंट्रल से कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक, शनिवार एक अक्तूबर से 26 नवंबर तक।
  • 09186 कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल, हर रविवार दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक दो।
  • 09117 सूरत - सूबेदारगंज साप्ताहिक, सात अक्तूबर से 25 नवंबर तक।
  • 09118 सूबेदारगंज -सूरत साप्ताहिक, आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक।

  • 01905 कानपुर सेंट्रल - अहमदाबाद सुपरफास्ट, तीन अक्तूबर से 26 दिसंबर तक।
  • 09106 अहमदाबाद - कानपुर सेंट्रल, हर मंगलवार चार अक्तूबर से 27 दिसंबर तक।
  • 03125 कोलकाता-अजमेर स्पेशल, हर शनिवार को 25 अक्टूबर तक।
  • 03126 अजमेर-कोलकाता स्पेशल, हर बुधवार को 26 अक्टूबर तक।
विज्ञापन

रेलवे के रूट, कोच की उपलब्धता और मांग के हिसाब से स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला रेलवे लेगा। अभी स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अलग-अलग रूट पर दिवाली के पहले स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, सीपीआरओ, एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed