फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Spark from the wheel of a train

पहिया जाम होने से निकली चिंगारी देख यात्रियों में मचा हड़कंप, छह घंटे खड़ी रही पुरबिया एक्सप्रेस

Sat, 22 Feb 2020 06:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 22 Feb 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
Spark from the wheel of a train
पहियों से चिंगारी निकलने के बाद हटाया गया कोच - फोटो : अमर उजाला
आनंद विहार से सहरसा जा रही डाउन लाइन की ट्रेन 15280 पुरबिया एक्सप्रेस के एक कोच के पहिये और ब्रेक जाम होने से चिंगारी निकलती देख हड़कंप मच गया। शुक्रवार रात 12.50 बजे ट्रेन को हरदोई स्टेशन पर रोका गया। शनिवार सुबह तक खराबी सही न हो पाने पर कोच को अलग कर दिया गया।
विज्ञापन


लगभग 5.53 घंटे बाद ट्रेन को लखनऊ रवाना किया गया।  दिल्ली के आनंद विहार से सहरसा जा रही डाउन लाइन ट्रैक की रन थ्रू ट्रेन पुरबिया एक्सप्रेस शुक्रवार रात 12.40 बजे कोढ़ा स्टेशन से पास हुई। ड्यूटी पर मौजूद कौढ़ा स्टेशन मास्टर संतोष कुमार ने इंजन से पीछे स्लीपर कोच एस-4 के नीचे से तेज आवाज आने और चिंगारी देखकर इसकी जानकारी हरदोई स्टेशन स्टाफ को दी।
विज्ञापन

रेल पथ, यातायात व कामर्शियल विंग के अफसर स्टेशन पर पहुंच गए। ट्रेन को हरदोई स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर रोक लिया गया। ट्रेन चालक व स्टाफ ने जांच की तो कोच का एक टायर फ्लैट (चपटा) व ब्रेक शू चिपके मिले। स्टाफ खराबी दूर नहीं कर सका। इसके बाद बालामऊ जंक्शन से स्टाफ बुलाया गया।

जांच के बाद कोच में सवार 72 यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट कराया गया। शंटिंग के बाद ट्रेन के खराब कोच को प्लेटफार्म पांच पर काटा गया। लगभग 5.53 घंटे बाद ट्रेन को लखनऊ रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक राजीव आर्या ने बताया कि लखनऊ में ट्रेन में नया कोच लगाया जाएगा।

इस दौरान यातायात निरीक्षक शैलेष कुमार, आरपीएफ प्रभारी बलवीर सिंह व जीआरपी एसओ योगेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। वहीं रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक टायर फ्लैट होना गंभीर विषय है। ऐसे में रफ्तार में चल रही ट्रेन के डिरेल होने की आशंका बढ़ जाती हैं। ड्यूटी पर मौजूद स्टेशन मास्टर कौढ़ा संतोष कुमार द्वारा बरती गई सतर्कता से बड़ा हादसा बच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed