फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   SP worker commits suicide in hardoi

सनसनीखेज: बूथ हारने पर चिढ़ाते थे लोग, परेशान सपा कार्यकर्ता ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस भी हैरान

Wed, 16 Mar 2022 01:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Mar 2022 01:19 PM IST
सार

हरदोई जिले में सपा कार्यकर्ता की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
SP worker commits suicide in hardoi
मृतक देवेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के माधौगंज में सपा कार्यकर्ता ने मंगलवार दोपहर कमरे में तमंचे से सिर पर गोली मार ली। परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन


गांव में पार्टी प्रत्याशी के बूथ हारने पर लोगों के चिढ़ाने से परेशान होकर उसके खुदकुशी करने की चर्चा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। ग्राम गौरा निवासी देवेंद्र कुमार यादव उर्फ बल्लू (40) सपा कार्यकर्ता थे। मंगलवार की दोपहर उनके कमरे से गोली चलने की आवाज आई।
विज्ञापन


परिजनों ने देखा तो उनका शव खून से लथपथ पड़ा मिला। आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक जान जा चुकी थी। परिजन पुलिस को घटना की वजह नहीं बता सके।
 

हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि देवेंद्र ने विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी को गांव से जिताने का जिम्मा लिया था, जबकि प्रत्याशी बूथ हार गए। इस वजह से लोग उन्हें चिढ़ा रहे थे। इससे परेशान होकर देवेंद्र ने खुदकुशी कर ली।

मृतक खेती करता था। उसके परिवार में पत्नी संगीता के अलावा तीन बच्चे हैं। एसओ सुब्रत त्रिपाठी ने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed