फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   SP surrounded BJP, cattle dying on the highway, SP tweeted on the issue of cattle

सपा ने भाजपा को घेरा: हाईवे पर मर रहे मवेशियों का उठा मुद्दा, लिखा- भाजपा सरकार में गोवंशों के हालात सामने हैं

Tue, 09 Aug 2022 10:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 09 Aug 2022 10:41 PM IST
सार

बुंदेलखंड में अन्ना गोवंश की समस्या विधानसभा चुनाव में मुद्दा बनी थी। दोबारा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छुट्टा गोवंशों को संरक्षित करने के आदेश दिए थे, किंतु जिले के अधिकारी इस आदेश पर अमल नहीं कर रहे हैं। इसको लेकर सपा सरकार ने एक बार फिर भाजपा को घेरा है।
 

विज्ञापन
SP surrounded BJP, cattle dying on the highway, SP tweeted on the issue of cattle
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले में हाईवे पर मर गोवंश को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार को घेरा है। इसको लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबर का पीडीएफ शेयर किया है। मंगलवार के अंक में अमर उजाला ने हाइवे पर मर रहे गोवंश, शव नोंच रहे कुत्ते शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

विज्ञापन

इसको समाजवादी पार्टी ने अपने ट्वीटर हैंडल में शेयर करते हुए लिखा है कि गाय गोबर और गोमूत्र के संरक्षण के दावे करने वाली भाजपा सरकार में गोशालाओं के नाम पर सिर्फ घोटाला हो रहा है। चारा के पैसे भाजपा नेता और अधिकारी मिलकर खा रहे हैं और गोवंश सड़कों पर वाहनों से टकरा रहे है और जाने जा रहीं हैं।
विज्ञापन

सीडीओ मथुरा प्रसाद का कहना है कि मोहर्रम के चलते व्यस्तता रही है। गोशालाओं में जहां पर गोवंश को लेकर समस्या है उनका निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता का कहना है कि गोवंश की समस्या को लेकर अधिकारियों से बात कर गोशाला में संरक्षित कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि बुंदेलखंड में अन्ना गोवंश की समस्या विधानसभा चुनाव में मुद्दा बनी थी। दोबारा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छुट्टा गोवंशों को गोशालाओं में संरक्षित करने के आदेश दिए थे, किंतु जिले के अधिकारी इस आदेश पर अमल नहीं कर रहे हैं। उल्टे ज्यादातर गोशालाओं से गोवंशों को छुट्टा छोड़ दिया गया है।

ये गोवंश फसलों को चट कर रहे हैं। बारिश के मौसम में सूखे स्थान की तलाश में हाईवे पर बैठते हैं। वाहनों की चपेट में आकर आए दिन उनकी मौत हो रही है। शव उठवाने पर भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। जहां-तहां पड़े गोवंश के शवों को कुत्ते नोचते रहते हैं।

ग्राम पंचायत कुण्डौरा में रविवार की रात वाहन की चपेट में आकर हाईवे पर गोवंश की मौत हो गई। सोमवार दोपहर तक जिसे कुत्ते नोंचते दिखे। वहीं गोशाला में सन्नाटा पसरा मिला। गोशाला के बाहर एक गोवंश एक पखवारे बीमार पड़ा है, जो उठ नहीं सकता।

उसे आस-पास के लोग चारा दे देते हैं, जिससे वह जीवत है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां गोवंश को लेकर कोई इंतजाम नहीं है। विकास भवन से चंद कदम की दूरी पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने हाइवे पर सोमवार सुबह किसी वाहन ने गोवंश को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। विकास भवन में अधिकारी भी बैठते हैं, लेकिन कोई उठाने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed