{"_id":"6165cb148ebc3e056874dc02","slug":"sp-sdm-park-cm-collage-kanpur-news-knp657933552","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगे अखिलेश यादव
विज्ञापन
कालपी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कस्बे में कार्यक्रम को लेकर सियासी पारा चरम पर है। सपाइयों ने जनसभा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पूरे क्षेत्र को होर्डिंग व बैनरों से पाट दिया गया है। सपा के बड़े नेता गांव-गांव जाकर भीड़ जुटाने के लिए जनसंपर्क कर रहे हैं। जनसभा स्थल पर दिनभर नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।
सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव, विजय रथ लेकर कालपी आगमन से सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। कालपी विधान सभा क्षेत्र के संभावित दावेदारों ने क्षेत्र को भीड़ जुटाने व हार्डिंग लगाने में पूरी ताकत लगा दी है। स्थिति यह है कि हमीरपुर से कालपी क्षेत्र में जिस मार्ग से अखिलेश को आना है। पूरा इलाका होर्डिंग बैनर से पटा पड़ा है। जनसभा स्थल के आसपास भी होर्डिंग की भरमार है। पूरे जिले के साथ ही आसपास के जिलों के कार्यकर्ता भी तैयारी को लेकर जुटे नजर आ रहे है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। अखिलेश दिन में दो बजे कालपी आएंगे। इसको लेकर पूरे दिन जनसभा स्थल पर मंच सहित मैदान पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सपा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव, जिला महासचिव जैनुल आब्दीन, नगर प्रभारी अजीत सिंह तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। उधर सपा के संभावित दावेदार अपनी अपनी ताकत दिखाने के लिए क्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर रहे हैं। गांवों से कार्यकर्ताओं को लाने व ले जाने के लिए सैकड़ों वाहन की भी व्यवस्था की गई है। उधर कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खासा सजग है।