फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SP national president gave statement against BJP

अखिलेश यादव बोले: भाजपा के लोग सबसे बड़े भू-माफिया, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर, हाथरस की घटना सरकार की नाकामी

Wed, 10 Jul 2024 05:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Jul 2024 05:37 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। देश की सीमा सुरक्षा पर बोले कि सीमाओं को लेकर जितना अपडेट सरकार को रहना चाहिए उतने अपडेट नहीं हैं।

विज्ञापन
SP national president gave statement against BJP
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखबारों से पढ़ने में और सुनने में आ रहा है कि बहुत बड़े स्तर पर जमीनों पर कब्जा हो रहा है। जमीनों पर सबसे ज्यादा कब्जा करने वाले भू माफिया भारतीय जनता पार्टी के हैं। यह पहले दूसरों को माफिया बताते थे, जिससे कि लोगों का ध्यान भटक जाए और यह लोग कब्जा करते रहें। यह बात बुधवार को निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सिविलि लाइंस स्थित आवास पर रुके सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही।
विज्ञापन


विज्ञापन


देश की सीमा सुरक्षा पर बोले कि सीमाओं को लेकर जितना अपडेट सरकार को रहना चाहिए उतने अपडेट नहीं हैं। सैनिकों को तकनीकी रूप से दक्ष रखने में सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इसकी वजह से आंतरिक सुरक्षा खतरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि अभी सीमाओं की भी सुरक्षा खतरे में है। चीन से संबंधों के सवाल पर कहा कि सरकार कुछ नहीं बोलती है। लखनऊ में लेखपाल परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटते समय मुख्यमंत्री के बयान कि पूर्व की सरकारों में चाचा-भतीजे नियुक्तियों के नाम पर लूट करते थे, पर भी अखिलेश यादव ने कटाक्ष किया।

अखिलेश बोले, कुछ ऐसी वस्तुएं होती हैं, जिनको पहनने के बाद लोगों को झूठ नहीं बोलना चाहिए। क्योंकि वह वस्त्र झूठ बोलने पर पाबंदी लगाते हैं। कहा कि अगर वह झूठ बोलना बंद नहीं कर सकते तो कम से कम कपड़ों की तो लाज रखें जिनको वह धारण करते हैं। सरकार के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में स्मार्ट सिटी के नाम पर कहीं जलभराव है तो कहीं गंदगी है।

बाइकें गड्ढे में जाने से लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। हाथरस घटना को सरकार की नाकामी बताया। महंगाई पर बोले, भाजपा अपने लोगों को मुनाफा कमाने देती है। इसलिए महंगाई चरम पर है। आरोप लगाया कि भाजपा के लोग अपनी गलती छिपाने के लिए कहते हैं कि हाईकोर्ट ने कॉपी में बदल दी। सबसे ज्यादा नौकरियां में घोटाला भाजपा ने किया है।

उन्होंने सैफई यूनिवर्सिटी में राजस्थान प्रांत से भर्ती हुए लोगों से भी वसूली होने का आरोप लगाया। कहा भाजपा आरक्षण विरोधी है। यह आरक्षण नहीं देना चाहते इसलिए यह लोग ऐसा करते हैं। क्योंकि, अगर आरक्षण देना पड़ेगा तो पिछड़े, दलित और पीडीए परिवारों को नौकरियां मिल जाएंगी। कहा कि जब आरक्षण की बात आती है तो यह लोग अपने नेताओं को आगे करके चिट्ठी लिखवाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed