फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP MLA Irfan Solanki case ED interrogated SP leader Noori Shaukat for 11 hours

Irfan Solanki: विधायक इरफान सोलंकी से आपका क्या संबंध? सपा नेत्री नूरी से ED ने पूछे ये अहम सवाल, पढ़ें जवाब

Fri, 08 Mar 2024 11:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 08 Mar 2024 11:54 AM IST
सार

सपा विधायक इरफान सोलंकी के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी को 50 करोड़ की काली कमाई के सुराग मिले हैं। इस दौरान ईडी की सात सदस्यीय टीम ग्वालटोली सूटरगंज स्थित सपा नेत्री नूरी शौकत के घर पहुंची। नूरी शौकत से टीम ने 11 घंटे तक पूछताछ की।

विज्ञापन
SP MLA Irfan Solanki case ED interrogated SP leader Noori Shaukat for 11 hours
SP MLA Irfan Solanki case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने सपा विधायक इरफान सोलंकी व उनके करीबियों के घर पहुंचते ही सबसे पहले घर के बाहर और भीतर भारी संख्या में सीएपीएफ तैनात कर दी। इसके बाद परिजनों को नजरबंद कर मोबाइल कब्जे में ले लिए। अपार्टमेंट, घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के कनेक्शन भी काट दिए। 
विज्ञापन


सुबह करीब छह बजे शुरू हुई जांच शाम करीब पांच बजे तक चली। जांच के दौरान परिवार के किसी भी सदस्य को घर से बाहर जाने पर रोक थी। ईडी ने पांचों ठिकानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। इनके सत्यापन के लिए अपने साथ ले गई है। वहीं काले धन की बरामदगी के लिए कारों, पार्किंग, पानी की टंकियां, रसोई, बाथरूम तक में सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन


40 गाड़ियों से आए ईडी के अधिकारी
सात गाड़ियों से ईडी की टीम सपा विधायक इरफान सोलंकी के केडीए कॉलोनी जाजमऊ स्थित आवास पहुंची। पांच गाड़ियों से टीम उनके भाई अशफाक के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ वाहनों से टीम ग्वालटोली स्थित सपा नेत्री नूरी शौकत और सात गाड़ियों से टीम प्रेमनगर चमनगंज स्थित बिल्डर हाजी वसी के आवास पर पहुंची। कार्रवाई के लिए करीब 40 गाड़ियों से अधिकारी आए थे। सभी गाड़ियों में लखनऊ की नंबर प्लेट के साथ भारत सरकार लिखा हुआ था।
Trending Videos

सपा नेत्री नूरी शौकत से 11 घंटे चली पूछताछ
आठ वाहनों से ईडी की सात सदस्यीय टीम ग्वालटोली सूटरगंज स्थित सपा नेत्री नूरी शौकत के घर पहुंची। उस दौरान नूरी शौकत का छोटा भाई व रणजी खिलाड़ी अल्मास शौकत स्टेडियम जाने के लिए घर से निकल रहा था। तभी ईडी की टीम ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसे एस हाउस-1 के प्रथम तल स्थित फ्लैट में ले गई। यहां नूरी शौकत के साथ उनकी मां आयशा बेगम, अल्मास की पत्नी अरीसा मौजूद रहीं। टीम ने सभी को एक कमरे में बैठाकर पूछताछ शुरू की।

इसके बाद पूरा कमरा, लॉकर, ऑलमारी, बेड व बक्से खंगालना शुरू किए। इस दौरान टीम ने संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज, बैंक से संबंधित जानकारी व पासबुक के अलावा कई इलेक्ट्रानिक गैजेट भी कब्जे में लिए। इसके बाद एक टीम नूरी शौकत को पड़ोस में स्थित शारा-2 अपार्टमेेंट में ले गई। जहां नूरी से उसके फ्लैट में करीब 11 घंटे पूछताछ कर कई दस्तावेज कब्जे में लिए।

सपा नेत्री नूरी शौकत से पूछे गए कुछ अहम सवाल

सवाल : सपा विधायक से क्या संबंध है?
जवाब : सपा विधायक से मेरे पापा या मेरे परिवार का कोई संबंध नहीं है। क्योंकि मैं राजनीति में थी। इसके चलते विधायक के संपर्क में थी।
सवाल : शौकत अली के कारोबार में विधायक ने कहां-कहां इनवेस्टमेंट किया है?
जवाब : मेरे पिता एक कारोबारी हैं। हमारे कारोबार में विधायक ने कहीं रुपये नहीं लगाए हैं। इसके प्रमाण हमारे पास मौजूद हैं।
सवाल : प्रापर्टी से संबंधित दस्तावेज कहां मौजूद हैं? जो भी दस्तावेज हैं, उन्हें दिखाइए।
जवाब : प्रापर्टी से संंबंधित सभी दस्तावेज मां के पास हैं, जो एक नंबर के हैं। पिता के जेल जाने के बाद आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी। इसके चलते दो प्रापर्टी बैंक में गिरवी रखी गई हैं। उसके प्रमाण भी हैं।

सवाल : बैंक और ज्वैलरी से संबंधित दस्तावेज किसके पास हैं?
जवाब : ज्वेलरी के दस्तावेज मां और मेरे पास हैंं। ये कहते हुए सारे दस्तावेज एक-एक कर दिखा दिए गए। इनकी फोटोकॉपी ईडी के अधिकारी अपने साथ ले गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed