{"_id":"57d5b14b4f1c1b040d317791","slug":"sp-mla-asking-how-many-votes-will-contest-the-old-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक ने कहा, बुढ़िया को चुनाव लड़ाएंगे तो कितने वोट पाएंगे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधायक ने कहा, बुढ़िया को चुनाव लड़ाएंगे तो कितने वोट पाएंगे?
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 12 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
जगजीवन प्रसाद, एमएलसी सपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद सदस्य बनने के बाद पहली बार रविवार को फतेहपुर पहुंचे मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी जगजीवन प्रसाद के बिगड़े बोल ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया। उन्होंने शीला दीक्षित को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा। कहा- ‘बुढ़िया को चुनाव लड़ाएंगे तो कितने वोट पाएंगे? ’
रविवार को यहां अपने स्वागत और सम्मान समारोह में आए जगजीवन प्रसाद पहले तो पत्रकारों से कतराते रहे। फिर बोले तो ऐसा बोले कि अगल-बगल बैठे लोग भी चौंक पड़े। कांग्रेस के अभियान ‘27 साल यूपी बेहाल’ और उसके बढ़ते जनाधार के सवाल पर एमएलसी ने कहा- ‘कांग्रेस का क्या, वह तो कुछ भी बोल सकती है। राहुल की खाट तो गायब हो चुकी है। वैसे भी बुढ़िया को चुनाव लड़ाएंगे तो कितने वोट पाएंगे। खैर इसे छोड़िए, यह सुनिए साहू समाज सहित सभी जातियों का हित समाजवादी पार्टी में है। उन्हें कहीं और भटकना नहीं चाहिए’। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साहू समाज का मानने से इनकार कर दिया। बोले कि वह केवल पूंजीपतियों के जमात के शुभचिंतक हैं।