{"_id":"63e859c6f84a21c4cd08d2fb","slug":"sp-mla-abbas-lived-like-a-home-with-his-wife-in-chitrakoot-jail-2023-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधायक की मौज: जेल में पत्नी संग घर की तरह रहता था अब्बास, दंपती के अंदर होते ही कमरे का लगा देते थे ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक की मौज: जेल में पत्नी संग घर की तरह रहता था अब्बास, दंपती के अंदर होते ही कमरे का लगा देते थे ताला
Sun, 12 Feb 2023 08:58 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 12 Feb 2023 08:58 AM IST
सार
विधायक अब्बास अंसारी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जेल में बंद विधायक अब्बास कई दिन से पत्नी के साथ घर की तरह रह रहा था।शुक्रवार की शाम को जिला प्रशासन को इसकी भनक लगी तो डीएम एसपी ने संयुक्त रूप से छापा मारा।
विज्ञापन
पत्नी निखत के साथ विधायक अब्बास (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट जिला जेल रगौली को प्रदेश सरकार सबसे सुरक्षित मानकर बाहुबली और माफियाओं को यहां भेजती है, लेकिन इस प्रकरण ने यहां की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी कई दिनों से पत्नी के साथ घर की तरह रह रहा था।
शुक्रवार की शाम को जिला प्रशासन को इसकी भनक लगी तो डीएम एसपी ने संयुक्त रूप से छापा मारा। प्रशासन का दावा है कि विधायक बैरक में नहीं था। जिस अधिकारी के कमरे में उसकी पत्नी मिली, उसमें भी वह नहीं मिला। बताया जाता है कि छापे की भनक लगते ही कुछ देर पहले ही वह कमरे से सिपाही की मदद से बाहर आ गया था।
जिस कमरे में विधायक की पत्नी थी, उसमें बाहर से ताला लगा था। सूत्रों की मानें तो यह कई दिनों से चल रहा था। शासन ने सुरक्षा की दृष्टि से विधायक अब्बास अंसारी को उसके गृह जनपद मऊ से लगभग 400 किलोमीटर दूर रगौली जेल में रखा है, जिससे जेल में उससे ज्यादा लोग न मिल सकें।
विज्ञापन
किसी तरह की अशांति न होने पाए। इसके बाद भी आए दिन उनसे मिलने कोई न कोई आता था। इनकी रिकार्ड में लिखित रूप से मिलाई होती थी। निखत बानो जेल के अंदर आकर रिश्तेदारों से विधायक की मोबाइल फोन से बात भी कराती थी।

Trending Videos
आरोप है कि यहीं से जेल से पति को भगाने और कई लोगों से रंगदारी वसूली की धमकी भी दिलाई जाती थी। विधायक की पत्नी ही एक हफ्ते से जेल में मिलाई करने जाती थी, लेकिन आगंतुक रजिस्टर में उसका नाम दर्ज नहीं है। हैरत की बात यह है कि आए दिन निरीक्षण करने वाले अफसरों को भी इसकी भनक नहीं लगी
शुक्रवार को जब पोल खुली तो प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए और जेल के अंदर जाकर मामले का खुलासा किया। जेल के रजिस्टर व अन्य सामग्री को डीआईजी जेल शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने कब्जे में लिया है।
शुक्रवार को जब पोल खुली तो प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए और जेल के अंदर जाकर मामले का खुलासा किया। जेल के रजिस्टर व अन्य सामग्री को डीआईजी जेल शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने कब्जे में लिया है।
किराए के मकान में डाला है डेरा
जेल में बंद विधायक की पत्नी निखत बानो व अन्य रिश्तेदारों ने कर्वी में किराए के मकान में एक माह से डेरा डाल रखा था। मकान को आठ हजार रुपये महीने पर लिया था। मकान मालिक ने बताया कि उसे यह नहीं मालूम था कि ये विधायक अब्बास अंसारी के परिजन हैं। उसे बताया गया था कि उनके रिश्तेदार जेल में बंद हैं और उनसे मिलने के लिए किसी न किसी को अक्सर आना पड़ता है। इसलिए मकान किराये पर लिया है।

डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि जिस मकान पर यह सब किराए पर रहते थे, उसकी पहचान कर ली गई है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। जिले में अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है जो इनकी मदद करते थे। कुछ लोगों की पहचान भी हो गई है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।