फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP metropolis president fires on MLA irfan solanki, said the party's image tarnished by him

सपा विधायक इरफान साेलंकी पर बिफरे महानगर अध्यक्ष, पढ़िए क्या कहा...

Sun, 14 Aug 2016 12:51 PM IST
मनाेज चाैरसिया, कानपुर
मनाेज चाैरसिया, कानपुर Updated Sun, 14 Aug 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
SP metropolis president fires on MLA irfan solanki, said the party's image tarnished by him
कार्यकर्ताअाें काें संबाेंधित करते पार्टी के महानगर अध्यक्ष

विज्ञापन
 सपा विधायक इरफान सोलंकी और उर्सला के डॉक्टर में हुए विवाद के मामले में मुख्यमंत्री के ओएसडी (विशेष कार्याधिकारी) गंगाराम ने सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने फोन पर घटना की जानकारी दी है। शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय में इंकलाब यात्रा के संबंध में आयोजित बैठक में नगर अध्यक्ष ने कहा कि विधायक की वजह से पार्टी की छवि धूमिल हुई है।

ये था मामला

सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद के जन्मदिन पर 10 अगस्त को उर्सला ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में पहुंचे विधायक इरफान सोलंकी और उनके समर्थकों ने प्रभारी डॉ. एसके मिश्रा से अभद्रता, धक्का - मुक्की की थी। इससे दुखी डॉ. मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया था। पीएमएस संघ और आईएमए के उनके पक्ष में खड़े होने और विधायक के खिलाफ एफआईआर, गिरफ्तारी की मांग उठने का मामला मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंचा है।

विज्ञापन

रंग में भंग डाल गए विधायक

नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने बैठक में कहा कि विधायक इरफान सोलंकी ने ब्लड डोनेशन कार्यक्रम में रंग में भंग डालने का काम किया। इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। इस बैठक में महामंत्री अंबर त्रिवेदी, उपाध्यक्ष राज सिंह यादव, कोषाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल, महिला प्रकोष्ठ (ग्रामीण) की अध्यक्ष आशा सिंह, पार्षद दल के नेता सुहेल अहमद, पार्षद राकेश साहू, मदन बाबू, राजकिशोर यादव, आलोक दुबे, मोहम्मद सारिया, शिब्बू अंसारी, अर्पित यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियाे हुअा वायरल

नगर अध्यक्ष के बायन वाला वीडियाे पूरे शहर में वायरल हाे गया है। हालांकि विधायक इरफान साेलंकी ने ऐसे किसी बात की जानकारी हाेने से इंकार किया। उन्हाेंने कहा कि अगर नगर अध्यक्ष ने एेसा कुछ बाेला है ताे यह उनका अपना विचार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed