फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP leader Zilla Panchayat member's wife dies in suspicious circumstances

यूपी: सपा नेता जिला पंचायत सदस्य की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, मृतका की बहनों ने पति को चप्पल लेकर दौड़ाया

Fri, 30 Oct 2020 12:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 30 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
SP leader Zilla Panchayat member's wife dies in suspicious circumstances
सपा नेता को फतेहगढ़ कानपुर मार्ग पर दौड़ाती पत्नी के बहनें - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में सपा नेता जिला पंचायत सदस्य की पत्नी की गुरुवार को घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सपा नेता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंची बहनों ने शव मोर्चरी जाते समय सपा नेता को चप्पल लेकर दौड़ा लिया।
विज्ञापन


जवाब में सपा नेता ने भी गाली गलौज किया। बहनों ने सपा नेता पर हत्या करने का आरोप लगाया। पैनल से हुए पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जाफरी निवासी सपा नेता जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव की पत्नी मोनिका यादव (25) की गुरुवार को घर में ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन


उमेश यादव ने पुलिस को लिखित सूचना देकर पैनल से पोस्टमार्टम कराने की तहरीर कोतवाली में दी। कस्बा चौकी इंचार्ज ने सपा नेता के घर जाकर  घटना की जानकारी मोनिका के मायके वालों को दी। इस पर जनपद कन्नौज थाना तिर्वा के गांव रूरा निवासी मां सावित्री देवी अपनी पुत्री पूनम व अन्य चार पुत्रियों के साथ मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए गाड़ी में रखा जा रहा था। तभी सावित्री देवी व उनकी पांचों पुत्रियां सपा नेता उमेश यादव पर मोनिका की हत्या करने का आरोप लगाकर जोर जोर से चिल्लाने लगीं। पत्नी की मौत से परेशान सपा नेता उमेश यादव ने इस पर गाली गलौज कर दिया।

मोनिका की बहनों ने चप्पलें उतारकर सपा नेता को फतेहगढ़ कानपुर मार्ग पर दौड़ा लिया। उनके मित्रों ने बीच बचाव कर सपा नेता को आगे भेज दिया। मां सावित्री देवी व बहन पूनम ने बताया कि दो वर्ष पहले मोनिका की शादी उमेश से की थी।

मोनिका शनिवार को गांव रूरा में अपनी तीन माह की पुत्री के साथ घर गई थी और सोमवार को हंसी खुशी ससुराल वापस आई। इसके बाद अचानक गुरुवार को पुत्री की मौत की खबर मिलने पर वह यहां पहुंचीं।

उन्होंने सपा नेता पर पुत्री मोनिका की हत्या करने का आरोप लगाया। सपा नेता उमेश यादव ने बताया कि पत्नी की अचानक मौत से वह भी परेशान हैं। उन्होंने ही पुलिस को सूचना देकर पैनल से पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सब कुछ सामने आ जाएगा। सास व पत्नी के बहनों के लगाए गए आरोप निराधार हैं। इन लोगों ने चप्पलों से हमला किया तब उन्होंने गाली गलौज किया। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि सपा नेता की पत्नी की घर में मौत हुई है। पत्नी के मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर देंगे तो जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed