{"_id":"61b626d1dc0d83055307aa19","slug":"sp-leader-abu-asim-azmi-gave-statement-against-bjp-and-rss","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: सपा नेता अबू आसिम आजमी बोले- काली टोपी वालों का दिल भी काला है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: सपा नेता अबू आसिम आजमी बोले- काली टोपी वालों का दिल भी काला है
Sun, 12 Dec 2021 10:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:14 PM IST
सार
अबू आसिम ने कहा कि दोगुना राशन देकर सरकार मतदाताओं को प्रलोभन दे रही है, लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं। लाखों लोगों को रोजगार देने का वादा भाजपा ने किया था, लेकिन नौकरी नहीं दे पाए।
विज्ञापन
गांधी भवन में कार्यक्रम को संबोधित करते सपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने कहा कि लाल टोपी बीजेपी के लिए रेड अलर्ट है। काली टोपी वालों का दिल भी काला है। उन्होंने कहा कि भारत सभी का है। भाजपा और आरएसएस धार्मिक उन्माद फैलाकर हिंदू, मुस्लिम के बीच दूरियां पैदा कर रहे हैं।
इसके दम पर सत्ता पाने का सपना देख रही है, लेकिन जनता हकीकत जान गई है। गांधी भवन में सपा कार्यकर्ता मेहराज की ओर से आयोजित अल्पसंख्यक समाज के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत में हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध पांच अंगुलियों की तरह हैं।
एक का नुकसान होने पर दर्द पूरे हाथ में होता है। इसलिए सपा सभी को बराबर सम्मान और हक देने की पक्षधर है। भाजपा सरकार में अल्पसंख्यक समाज के साथ अन्याय हुआ है। भाजपा ने जनता के दिल में जहर घोलने का काम किया है।
विज्ञापन
संडीला में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि दोगुना राशन देकर सरकार मतदाताओं को प्रलोभन दे रही है, लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं। लाखों लोगों को रोजगार देने का वादा भाजपा ने किया था, लेकिन नौकरी नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की लोकप्रियता को देखकर भाजपाई बौखला गए हैं।