फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SP got a huge blow, four leaders including former MP joined BJP, were considered very close to Netaji

UP: सपा को लगा करारा झटका, पूर्व सांसद समेत चार नेता भाजपा में शामिल, नेताजी के माने जाते थे बेहद करीबी

Sat, 06 Apr 2024 02:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 06 Apr 2024 02:52 PM IST
सार

Etawah News: जिले में सपा को एक के बाद एक बड़ा झटका लग रहा है। अब पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया समेत चार नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

विज्ञापन
SP got a huge blow, four leaders including former MP joined BJP, were considered very close to Netaji
पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया समेत चार नेता भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया समेत चार नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने शनिवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कार्यालय में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से सदस्यता हासिल की है। उनके साथ उनके पुत्र कमलेश कठेरिया और सपा समर्पित जिला पंचायत सदस्य ने भी सदस्यता ली है।

विज्ञापन

प्रेमदास कठेरिया समाजवादी पार्टी से सन 1996 में ब्लॉक प्रमुख, सन 2000 से लेकर 2005 तक अध्यक्ष जिला पंचायत इटावा, 2005 में सदस्य जिला पंचायत, 2009 से 2014 तक 15 वी लोकसभा के सदस्य एवं क़ृषि समिति के सदस्य भी रहे। प्रेमदास कठेरिया सपा पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के काफी नजदीक माने जाते रहे हैं।

विज्ञापन

उनको समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओं में गिना जाता रहा है। समाजवादी पार्टी द्वारा पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया को ही नहीं, बल्कि इनके पूरे परिवार को राजनीति में प्रवेश दिया गया है। उनके पुत्र कमलेश कठेरिया को समाजवादी पार्टी ने भरथना विधानसभा से टिकट दिया गया था। वहीं, पत्नी विनेश कठेरिया को इटावा के महेवा ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख भी बनवाया गया।

कहा था- मैं किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं
अभी दो दिन पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने लिखित तौर पर प्रेस रिलीज जारी की थी कि मैं किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं। मैं समाजवादी पार्टी में ही रहूंगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के बेहद करीबी और शिवपाल सिंह यादव की पूर्व व्रत पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से चुनाव में टिकट पा चुके शंभू दयाल दोहरे भी भाजपा में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed