{"_id":"582ecb874f1c1bf23c8ff1b2","slug":"sp-coalition-with-goons","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी निरंजन ज्योति बोलीं, सपा का है 'गुंडो से गठबंधन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी निरंजन ज्योति बोलीं, सपा का है 'गुंडो से गठबंधन'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 18 Nov 2016 03:15 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर बरसी। उन्होंने कहा 'हिंसा और हत्यारों का कभी गठबंधन नहीं होता, लेकिन यूपी में सत्ता और गुंडागर्दी करने वालों में समझौता होता है।
विज्ञापन
सदर उन्नाव में शुक्रवार को पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए निरंजन ज्योति ने कहा आग लगा है पानी में, लूट रही सब कुछ भरी जवानी में। खुलेआम प्रदेश में हत्या, बलात्कार, लूट हो रही है और सरकार आरोपियों को संरक्षण दे रही है।
विज्ञापन
साध्वी ने नोट बंदी पर केंद्र सरकार की तारीफ की। बोलीं इस फैसले से करोड़ों गरीबों में आशाएं जागृत हुई हैं। अब वे भी चुनाव लड़ सकेंगे क्योंकि अब अमीर- गरीब के बीच की खाई भरने लगी है।
विज्ञापन