फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SP candidate Dimple Yadav will file nomination for Mainpuri bypoll

Mainpuri By-Election: आज नामांकन करेंगी डिंपल यादव, अखिलेश ने पदाधिकारियों को जीत के लिए सौंपी जिम्मेदारियां

Sun, 13 Nov 2022 06:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 13 Nov 2022 06:56 PM IST
सार

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है। वह सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। 

विज्ञापन
SP candidate Dimple Yadav will file nomination for Mainpuri bypoll
सैफई में अपने आवास पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ससुर मुलायम सिंह यादव की परंपरागत सीट मैनपुरी से डिंपल यादव सोमवार को नामांकन करेंगी। इसके लिए रविवार को सैफई आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पदाधिकारियों के साथ मंथन किया। चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में अखिलेश यादव शनिवार शाम सैफई पहुंच गए थे।

विज्ञापन


रविवार को आवास पर वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। करीब तीन घंटे तक चली बैठक के बाद उपचुनाव के लिए सोमवार को पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव को नामांकन कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में भारी मतों से चुनाव जीतने की रणनीति भी बनाई गई। इसके लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन


निवर्तमान जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि डिंपल यादव समाधि पर नेताजी का आशीर्वाद लेकर सैफई से मैनपुरी के लिए रवाना होंगी। नेता जी के आशीर्वाद से सपा प्रत्याशी ही भारी मतों से जीत होगी। बैठक में मैनपुरी सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, सैफई ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शाक्य आदि मौजूद रहे। जिला कार्यालय पर भी सपाइयों ने बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-एक व्यक्ति के दिल में बसे नेता जी: धर्मेंद्र
पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मैनपुरी लोस क्षेत्र के एक-एक व्यक्ति के दिल में नेता जी बसे हैं। नेता जी की कर्मभूमि होने के साथ ही उनकी जन्मभूमि सैफई भी इसी लोकसभा में आती है। यहां की जनता पूर्व सांसद डिंपल यादव को भारी मतों से जिताएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed