{"_id":"5bd73180bdec2265a1061ab5","slug":"son-shot-his-mother-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत होकर मां को दे रहा था गालियां, मना करने पर मार दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत होकर मां को दे रहा था गालियां, मना करने पर मार दी गोली
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 29 Oct 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र में ग्राम गौटिया में नशे में धुत युवक ने गाली गलौज करने से रोकने पर तमंचे से अपनी मां को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से मां गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन ही उसे उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले गए।
ग्राम गौटिया निवासी मिंटू पुत्र रामस्वरूप सोमवार देर शाम शराब के नशे में अपने घर पहुंचा। घर में वह अपनी मां मनोरमा (45) को गालियां देने लगा। इस पर मनोरमा ने मिंटू को फटकारते हुए गाली गलौज न करने को कहा। इस पर विवाद बढ़ गया तो मिंटू ने तमंचे से मनोरमा को गोली मार दी। गोली पेट में लगने से मनोरमा वहीं गिर गई। इसके बाद मिंटू फरार हो गया जबकि अन्य परिजन मनोरमा को लेकर उपचार के लिए फर्रुखाबाद चले गए। पचदेवरा के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजन फर्रुखाबाद गए हुए हैं। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।