{"_id":"62c6c525ace40202b34d8304","slug":"son-kills-father-in-auraiya-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Crime: शराब के नशे में बेटे ने ईंट से कूंचकर की पिता की हत्या, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Crime: शराब के नशे में बेटे ने ईंट से कूंचकर की पिता की हत्या, मचा कोहराम
Thu, 07 Jul 2022 05:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 07 Jul 2022 05:13 PM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में बुजुर्ग की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पढ़ीन में गुरुवार दोपहर शराब के नशे में जगदंबा सिंह ने अपने पिता गिरजेश (75) की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। जानकारी होने पर मौके पर पहुंच कर सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
घटना के समय घर में छोटे बच्चे थे। तभी शराब के नशे में घर पहुंचे जगदंबा ने पिता के सिर पर ईंट मार दी। जिससे वह बेहोश होकर वहीं कमरे में गिर गए। इसके बाद पुत्र ने ईंट से कई बार वार कर उनकी हत्या कर दी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन