{"_id":"5ea2a71ad4c1162fbc75ac40","slug":"son-killed-father-in-hardoi-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: ईंट से सिर कुचलकर बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: ईंट से सिर कुचलकर बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा, सनसनी
Fri, 24 Apr 2020 02:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 24 Apr 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
हरदोई जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूराबहादुर निवासी नीरज पांडे एक ईंट भट्ठे पर कार्य करता था। शुक्रवार सुबह उसका पिता राधेश्याम (70) से घरेलू विवाद हो गया। इसी दौरान आवेश में आए नीरज पांडे ने ईंट से अपने पिता राधेश्याम का सिर कुचल दिया।
गंभीर हालत में राधेश्याम को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर सीओ सिटी विजय कुमार राना और देहात कोतवाली के कोतवाल रंधा सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। हत्यारोपी अविवाहित है। उसका बड़ा भाई प्रमेंद्र पांडे परिजनों से अलग ग्राम बढैय्यनपुरवा में रहता है, जबकि छोटा भाई नन्हे मानसिक रूप से बीमार है।