{"_id":"5926d5a04f1c1b260c5361f5","slug":"social-media-viral-photo","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लाश बनकर भी जिगर के टुकड़े को दूध पिलाती रही ये ‘मां’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाश बनकर भी जिगर के टुकड़े को दूध पिलाती रही ये ‘मां’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 26 May 2017 08:58 AM IST
फोटो में मां की लाश से चिपककर दूध पीता बच्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड से चंद किलोमीटर की दूरी पर मध्यप्रदेश के दमोह से एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। ये एक तस्वीर सोशल मीडिया पर इस कदर छाई कि शेयर, कमेन्ट्स की झड़ियां लग गईं।
एमसपी के दामोह के पास रेलवे ट्रैक पर एक मृत महिला का शव पड़ा था और करीब एक साल का उसका च्चा सीने से चिपककर दूध पीने का लगातार प्रयास कर रहा था। बुधवार को सामने आयी इस दर्दनाक घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह मिली जब वहां से गुजरते कुछ लोगों की नजर मृत महिला और उसके रोते हुए बच्चे पर पड़ी। लोगों ने फौरन रेलवे पुलिस को इस मामले की सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला के मुंह और नाक से खून बह रहा था। उसके सिर के पीछे चोट भी थी।
भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने बनाया वीडियो और फोटो
मां की लाश से दूध पीता अबोध बालक
हालांकि ये अभी तक साफ नहीं है कि वह ट्रेन से गिरी, कूदी या किसी और तरीके से उसे ये चोट पहुंची। मां की लाश के पास बैठा बच्चा बिस्किट खाकर बार-बार अपनी मरी मां के स्तनों से दूध पीने की कोशिश कर रहा था। ये देखकर कुछ यात्रियों के आंसू तक छलक आये। भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने इस मार्मिक दृश्य का वीडियो बनाया, जो इंटरनेट पर तुरंत वायरल हो गया। अभी तक न तो बच्चे की पहचान हो पाई है न ही उसकी मां की। उम्मीद है कि सोशल मीडियो इस बच्चे और उसकी मां के शव को रिश्तेदारों से मिलवाने में मददगार साबित हो सकती है।