फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   So far 35,445 adolescents have been vaccinated

अब तक 35,445 किशोरों का टीकाकरण

Sat, 15 Jan 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
So far 35,445 adolescents have been vaccinated
इटावा/बकेवर। जनपद में तीन जनवरी से 15 से 18 साल तक के छात्र-छात्राओं को कोरोनारोधी टीका लगाए जाने का कार्य लगातार दो सप्ताह से जारी है। जनपद में अब तक 35,445 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन

रविवार को महेवा विकास खंड के चार विद्यालयों में कुल 562 किशोरों ने वैक्सीनेशन करवाया। जनता विद्यालय इंटर कालेज बकेवर में 285 किशोरों ने वैक्सीनेशन करवाया।
विज्ञापन

इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सोनू सिंह एएनएम रीता सरैया, आशा मधु पाठक, राधा पोरवाल, मुन्नी देवी उपस्थित रहीं। प्रधानाचार्य अनिमेष वर्मा व उनके स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यासपुरा स्थित के एस मेमोरियल इंटर कालेज में सीएचओ पूजा सिंह व सुशील अस्थाना के नेतृत्व में 100 किशोरों ने वैक्सीन लगवाई।
आरके पब्लिक इंटर कालेज लुधियानी में 62 किशोरों व वीर पृथ्वीराज चौहान उत्तर माध्यमिक विद्यालय बहादुर में 115 किशोरों ने वैक्सीनेशन करवाया। केआर गर्ल्स बालिका इंटर कालेज लखना शत प्रतिशत वैक्सीनेशन वाला जनपद का पहला विद्यालय बना।
छुट्टी में छात्राओं को घर से बुलवाकर वैक्सीन लगवाई। डीएम ने डीआईओएस से प्रधानाचार्या को प्रशस्तिपत्र देने का निर्देश दिए हैं। टीकाकरण को लेकर जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने जनपद के प्रधानाचार्यों की हुई ऑनलाइन मीटिंग में प्रधानाचार्या गिरजा शुक्ला ने इसकी जानकारी दी थी।
डीएम ने बैठक के दौरान डीआईओएस को कलावती रामप्यारी बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या को शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए प्रशस्तिपत्र देने को कहा। प्रधानाचार्या गिरजा शुक्ला ने बताया कि विद्यालय में 15 वर्ष से 18 वर्ष आयु के बीच की कुल 719 छात्राएं है।
सभी 719 छात्राओं को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से 6 दिन लगातार कैंप लगवा कर सभी छात्राओं को वैक्सीन लगवा दी है। छुट्टी के दिन भी छात्राओं व विद्यालय स्टाफ को बुलवाकर वैक्सीनेशन कार्य कराया था।
महेवा में 58 छात्र-छात्राओं को लगी वैक्सीन
महेवा। लोकमान्य रूरल इंटर कालेज में प्रधानाचार्य शिवशंकर की देखरेख में 58 छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई। एएनएम उपासना ने किया। इस दौरान प्रवक्ता लवकुश जाटवानी व मुख्य अनुशासक प्रताप नारायण तिवारी आदि उपस्थित रहे।
छह चिकित्सकों समेत 51 संक्रमित मिले
इटावा। जनपद में कोरोना संक्रमितों के मिलने का क्रम जारी है। शनिवार को छह चिकित्सक व चार बच्चों समेत 51 कोरोना संक्रमित और मिले। इनमें 17 महिलाएं शामिल हैं।
शनिवार को अस्पताल से चार संक्रमितों को छुट्टी मिली। अब तक नौ संक्रमितों को छुट्टी मिल चुकी है। हालांकि, अभी पांच संक्रमित सैफई में भर्ती हैं। लगातार दो दिन में 50 से अधिक संक्रमित मिले।
दो दिन में 104 संक्रमित मिले, जबकि कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 294 हो गई है। नोडल अधिकारी डॉ. बीएल संजय के अनुसार, जनपद में इस समय सक्रिय केस 285 हैं।
इनमें से 256 होम आइसोलेट हैं, जबकि शेष अन्य जिलों के हैं। बताया कि जनपद में शुक्रवार को 5,591 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।
इन क्षेत्रों में मिले कोरोना संक्रमित
सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में 10, इटावा में 4, शहर में दो-दो, व्यास नगर व कैनरा बैंक, जटपुरा, कटरा फतेह महमूद खां, पीएसी गली अशोक नगर, कबीरगंज गोशाला के पास, फूलन देवी डांडा, कटरा शहाब खां, अड्डा जालिम, यशोदानगर, गनेशपुर, श्याम नगर, बुद्ध विहार कालोनी, गीतापुरम कालोनी में एक-एक संक्रमित मिले।

ग्रामीण क्षेत्रों में नगला जोर चकरनगर व जुगरामऊ में दो-दो, रमपुरा में, संत विवेकानंद स्कूल ऊसराहार, कुदरैल, नगला बाबा सैफई, आर्य नगर औरैया, रीतौर इकदिल, सैफई क्षेत्र, बेयर हाउस में तीन, अहीरन टोला में दो, असफपुर, नगला कछार, नगला अति भरथना, पक्का ताल बिधूना, पुलिस लाइन लखनऊ में एक-एक संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed