{"_id":"66a800c2081c492ad40f0ba4","slug":"snake-entered-composite-school-panic-spread-among-students-etawa-news-c-216-1-etw1002-114313-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कंपॉजिट विद्यालय में घुसा सांप, छात्र-छात्राओं में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कंपॉजिट विद्यालय में घुसा सांप, छात्र-छात्राओं में फैली दहशत
विज्ञापन
फोटो 16:::::
- वीडियो हुआ वायरल, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
चकरनगर। विकासखंड चकरनगर के टिटावली कंपोजिट विद्यालय में सुबह करीब साढ़े आठ बजे प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार के कक्ष में सांप निकलने पर दहशत फैल गई। छात्र छात्राएं इधर-उधर भागने लगे।
इस दौरान किसी ने सांप का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रधानाध्यापक की सूचना पर पहुंची वन विभाग की स्क्यू टीम में शामिल वन दरोगा चंद्रभान सिंह सेंगर, सर्प मित्र रजनीश कुमार ने मशक्कत के बाद सांप को रेस्क्यू जंगल में छोड़ दिया।
प्रधानाध्यापक ने बताया कई बार विद्यालय में सर्प-बिच्छू देखे गए हैं। बताया कि कुछ दिनों पूर्व जर्जर विद्यालय को ध्वस्त कर दिया गया था। तभी से लेकर आज तक बाउंड्री टूटी पड़ी है। विद्यालय में आवारा जानवर के अलावा सांप, बिच्छू खतरनाक जानवर के घुसने का खतरा बना रहता है। शिक्षा विभाग से लेकर विकास विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।