फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   smriti irani public meeting in banda

स्मृति ईरानी बाेलीं, 'सत्ता का सौदा कितना अजीब है'

Wed, 22 Feb 2017 01:08 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 22 Feb 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
smriti irani public meeting in banda
केंद्रीय मंत्री स्मृति र्ईरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अखिलेश और राहुल की दोस्ती को जमकर आड़े हाथों लिया। कहा कि सत्ता का सौदा कितना अजीब है। बुंदेलखंड पैकेज के नाम पर अखिलेश सरकार को घेरने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अब इनका साथ पसंद है। भाजपा की घोषणाओं का जिक्र करते हुए किसानों और युवाओं को रिझाया।
विज्ञापन


मंगलवार को निर्धारित समय से लगभग दो घंटा देरी से आईं केंद्रीय मंत्री व अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने जहीर क्लब मैदान में भाजपा प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी के पक्ष में जनसभा की। कहा कि कांग्रेस ने 40 साल राज किया, लेकिन किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं दे पाई। सपा ने सत्ता पाने के बाद किसानों की अनदेखी कर दी। बुंदेलखंड दौरों पर कई बार आए राहुल गांधी खुद कहते रहे कि जो पैसा दिल्ली से भेजा गया अखिलेश सरकार ने गरीब परिवारों का सहयोग नहीं किया। आज सत्ता के लालच में गुंडों से हाथ मिला लिया। 
विज्ञापन


ईरानी ने किसानों को रिझाया कि भाजपा का संकल्प है सरकार बनी तो लघु व सीमांत किसानों का कर्ज माफ होगा। ब्याज मुक्त फसली ऋण भी दिया जाएगा। दूसरे का खेत जोतने वाले भूमिहीन किसान मजदूर प्रदेश में लगभग दो करोड़ हैं। दीनदयाल सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो लाख तक मुफ्त बीमा होगा। गोधन योजना से इन्हीं भूमिहीन मजदूरों को गाय उपलब्ध कराकर रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। अहिल्या बाई योजना के तहत गरीब बालिकाओं को ग्रेजुएट तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। छात्रों को 12वीं तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी। इसके बाद 50 फीसदी से ज्यादा अंक पाने वाले छात्रों को ग्रेजुएट तक की शिक्षा में शुल्क नहीं देना होगा। युवाओं को बगैर लक्ष्मी दर्शन कराए नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



शीलू कांड को याद किया
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शीलू बलात्कार कांड नहीं भूलीं। शीलू निषाद का जिक्र करते हुए कहा कि यही वह सड़क और चौराहा है जहां शीलू को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने व भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन किया था। उन्हें बर्दाश्त नहीं होता जब किसी बहन-बेटी की इज्जत से खिलवाड़ होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed