फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   siyaldah ajmer train derail in kanpur

रेल हादसा : 35 घंटे बाद चालू हुआ दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग

Fri, 30 Dec 2016 01:03 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 30 Dec 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
siyaldah ajmer train derail in kanpur
सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस हाे गई थी बेपटरी। - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
कानपुर देहात के रूरा स्टेशन के पास सियालदह अजमेर एक्सप्रेस हादसे के करीब 35 घंटे बाद दिल्ली-हावड़ा रूट की डाउन लाइन (दिल्ली से आने वाली ट्रेनें) बहाल हो गई। हादसा अप लाइन पर हुआ था। गुरुवार शाम मालगाड़ी को 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गुजारा गया। इसके बाद खाली पैसेंजर ट्रेन और फिर इसी स्पीड से हावड़ा-राजधानी (12302) गुजारी। अप लाइन पर ट्रैक और ओएचई मरम्मत का काम जारी है। अफसरों के मुताबिक शुक्रवार सुबह चार बजे ट्रैक बहाल होगा।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रूट की दोनों लाइनें बुधवार सुबह 5:18 बजे हुए हादसे के बाद से बंद थीं। गुरुवार शाम को 4:57 बजे मालगाड़ी को गुजारकर डाउन लाइन का ट्रैक शुरू कर किया गया। इसके बाद एक खाली पैसेंजर ट्रेन गुजारी गई और शाम 6:20 बजे हावड़ा राजधानी दुर्घटनास्थल से गुजरी। इसके बाद दिल्ली और टूंडला की ओर से मालगाड़ी समेत दूसरी ट्रेनों के आने का सिलसिला जारी हो गया। रेल अफसरों के मुताबिक शुक्रवार सुबह चार बजे तक अप रूट भी बहाल हो जाएगा। पुलिया की मरम्मत हो गई है। बाकी ट्रैक और ओएचई लाइन की मरम्मत चल रही है। इलाहाबाद के डीआरएम प्रोटोकॉल बीके सिंह ने बताया कि फिलहाल 10 किमी प्रति घंटा का कॉशन लगाया गया है। डाउन लाइन बहाल है और अप लाइन शुक्रवार सुबह चार बजे तक बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed