{"_id":"624c85db6069cf217a18b263","slug":"sixth-sense-ventures-gave-60-crore-fund-to-iit-incubated-company-phool","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 60 करोड़ रुपये से और खिलेगा ‘फूल’, आईआईटी समर्थित कंपनी को सिक्स्थ सेंस वेंचर्स ने दिया फंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 60 करोड़ रुपये से और खिलेगा ‘फूल’, आईआईटी समर्थित कंपनी को सिक्स्थ सेंस वेंचर्स ने दिया फंड
Tue, 05 Apr 2022 11:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:41 PM IST
सार
फूलों से लेदर का विकल्प फ्लेदर बनाने वाली कंपनी को सिक्स्थ सेंस वेंचर्स ने 60 करोड़ रुपये का फंड दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
धार्मिक स्थलों पर चढ़ने वाले फूलों से लेदर का विकल्प फ्लेदर बनाने वाली आईआईटी इंक्यूबेटेड कंपनी फूल को सिक्स्थ सेंस वेंचर्स, मुंबई ने आठ मिलियन डॉलर (60 करोड़) का फंड दिया है। फूल के फाउंडर अंकित अग्रवाल ने बताया कि फ्लेदर की यूनिट को आगे बढ़ाने में फंड का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
अभी एक यूनिट पनकी और दूसरी वाराणसी में है। पनकी यूनिट में 127 लोगों को रोजगार मिला है। अंकित ने बताया कि उनका प्रोडक्ट मार्केट में आ गया है। रेडीमेड कपड़े बनाने वाले नामीगिरामी ब्रांड टॉमी हिलफिगर ने फ्लेदर को अपना लिया है।
विज्ञापन
इससे पहले फूल में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट भी निवेश कर चुकी हैं। अगरबत्ती उद्योग में नवाचार लाते हुए फूल भारत का पहला वेलनेस ब्रांड बन गया है, जिसे फेयर फॉर लाइफ फेयरट्रेड और इकोसर्ट आर्गेनिक एंड नेचुरल का सर्टिफिकेट प्राप्त है।
विज्ञापन
फ्लेदर गैर प्लास्टिक बेस है। पेटा भी फूल को सर्वश्रेष्ठ नवाचार से सम्मानित कर चुका है। आईआईटी के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने अंकित और पूरी टीम को बधाई दी है। इससे पहले अंकित को संयुक्त राष्ट्र यंग लीडर्स अवार्ड, संयुक्त राष्ट्र मोमेंटम ऑफ चेंज अवार्ड समेत कई पुरस्कार मिल चुके हैं।