फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Seven killed in a horrific road accident in Banda, Innova and Ape collide head-on, two people serious

Banda Road Accident: इनोवा और आपे की भीषण टक्कर, हादसे में छह की मौत, छह की हालत गंभीर, सीएम ने जताया शोक

Sat, 30 Jul 2022 03:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 30 Jul 2022 03:56 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में इनोवा और आपे (टैक्सी) में जबरदस्त भिडंत हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Seven killed in a horrific road accident in Banda, Innova and Ape collide head-on, two people serious
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में शुक्रवार शाम इनोवा और आपे में जबरदस्त भिडंत हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। 

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटना के बाद दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। वाहनों में ही मृतकों के शव फंसे हुए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा रहा है। सूचना पर पहुंची बचाव कार्य में जुटी हुई है। अधिकारियों के अनुसार, इनोवा ने आपे में सामने से सीधी टक्कर मार दी, जिसमें आपे चकनाचूर।
विज्ञापन

इस हादसे के बाद कई यात्रियों के शव आपे के मलबे में फंसे हुए हैं। इनोवा पानी भरे गड्ढे में कूदी और अनियंत्रित होकर आपे से भिड़ गई। चालक मौके से फरार है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही और घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं, हादसे पर  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ट्वीट कर गहरा शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा गिरवां बस स्टैंड के पास हुआ है। यहां अनियंत्रित तेज रफ्तार इनोवा कार ने सवारियां ले जा रहे ऑटो को ज़ोरदार टक्कर मार दी। कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि ऑटो दो भाग में बंट गया। ऑटो पर सवार छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 10 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। मृतकों में तीन बच्चे भी बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर थाना प्रभारी महफूज आलम मौके पर पहुंचे  और भी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

इनकी हुई मौत
जियासीन अहमद (90) पुत्र जिला कदम हुसैन निवासी शेखनपुर, ओम प्रकाश (28) पुत्र श्यामलाल निवासी बांसी, छोटू पुत्र प्रमोद दिवेदी निवासी पनगरा थाना नरैनी, मोहित दिवेदी (13) पुत्र प्रमोद द्विवेदी निवासी पनगरा, प्रमोद द्विवेदी (45) पुत्र जगन्नाथ निवासी पनगरा सहित दो अज्ञात की मौत हो गई है। 

ये लोग हुए घायल
इस हादसे में सुंदरम पांडे पुत्र राधेश्याम पांडे निवासी बांसी थाना गिरवा, राकेश पुत्र रामचरण निवासी करतल थाना नरैनी, सुमन पत्नी विजय धोबी ग्राम मसूरी थाना गिरवा, चंद्रावली यादव पुत्री छत्रपाल यादव निवासी जमरेही थाना गिरवा,शिवम पांडे पुत्र राधेश्याम पांडे निवासी बांसी थाना गिरवा और एक अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed