फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Six houses and shopping complex sealed

इटावा: 50 हजार के इनामी पाशू की छह करोड़ की संपत्ति कुर्क, छह मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स किया गया सील

Mon, 21 Dec 2020 10:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Six houses and shopping complex sealed
दुकान सील करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में 50 हजार के इनामी कुख्यात अनीश उर्फ पाशू की छह करोड़ रुपये की संपत्ति पुलिस ने सोमवार को कुर्क कर दी। इसमें छह मकान और एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स शामिल है। हालांकि इस छापेमार कार्रवाई के दौरान  पाशू पुलिस के सामने नहीं आया। 
विज्ञापन


डीएम श्रुति सिंह और एसएसपी आकाश तोमर के निर्देश पर सोमवार को सीओ सिटी राजीव सिंह, सदर तहसीलदार एनराम, सदर कोतवाल बचन सिंह सिरोही व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम उर्दू मोहल्ला पहुंची। यहां पर कुख्यात अपराधी और घोषित भूमाफिया अनीश उर्फ पाशू के मकान में छापेमारी की।
विज्ञापन


पुलिस फोर्स को देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम को मकान में भूमाफिया व उसका कोई रिश्तेदार नहीं मिला। पुलिस ने सबसे पहले माफिया के मकान को कुर्क करने के लिए मेन गेट में ताला डालकर उसे सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने मोहल्ले में स्थित माफिया के पांच अन्य मकानों में भी छापेमारी की। पुलिस ने पांचों मकान में रहने वाले किरायेदारों से मकान खाली कराया। इस दौरान पुलिस की किरायेदारों से नोकझोंक भी हुई।

किरायेदारों को समझाने के बाद पुलिस ने पांचों मकानों को सील कर दिया। इसके बाद पुलिस फोर्स पुराना बस स्टैंड रोड स्थित पाशू के सितारा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पहुंची, जहां कपड़े, कॉस्मेटिक समेत अन्य 20 दुकानें थीं। पुलिस ने सभी दुकानदारों से दुकान खाली कराई और उनको सील कर दिया। 

सूत्रों के मुताबिक पुलिस प्रशासन पर माफिया की संपत्ति कुर्क नहीं करने का दबाव सत्ता व विपक्ष के लोग करते रहे। बावजूद इसके एसएसपी आकाश तोमर ने कोर्ट में अर्जी देकर संपत्ति कुर्क करने का वारंट लिया। 

उर्दू मोहल्ला के माफिया अनीश उर्फ पाशू की संपत्ति प्रशासन द्वारा जब्त की गई है। पाशू पर हाल ही में आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। पाशू को पकड़ने के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जो संपत्ति कुर्क की गई है वह पाशू ने अपराध जगत में पांव रखने के बाद अर्जित की थी। अब इन संपत्तियों की नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। - आकाश तोमर, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed