{"_id":"581896a54f1c1b5e384363f1","slug":"six-dog-died-were-folling-fox","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालाक लोमड़ी के चक्कर में मरे छह कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालाक लोमड़ी के चक्कर में मरे छह कुत्ते
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 01 Nov 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
खेत में टूटकर गिरा था बिजली का तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर भीतरगांव विकास खंड के बौहारा गांव में एचटी लाइन के टूटे पड़े तार की चपेट में आकर एक लोमड़ी और छह कुत्तों की मौत हो गई।
गांव के इंद्रकुमार उत्तम के खाली पड़े खेत में रात के समय एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। सुबह खेत के पास एक लोमड़ी घूम रही थी। गांव के कुत्तों ने झुंड बनाकर लोमड़ी को दौड़ाया। इसी दौरान आगे भाग रही लोमड़ी और उसके पीछे दौड़ लगा रहे कुत्ते टूटे तार की चपेट में आ गए। सभी करंट की चपेट में आने से वहीं तड़पने लगे। इस दौरान एचटी लाइन में धमाका होने से गांव के लोगों का ध्यान उधर गया तो खेत का नजारा देख सन्न रह गए। फोन से घटना की सूचना बिजलीघर में दी गई और तब कहीं बिजली काटी गई। गांववालों ने बताया कि एचटी लाइन के जर्जर और ढीले तारों को ठीक कराने के लिए उन लोगों ने बिजली विभाग से कई बार शिकायत की है। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। आरोप लगाया कि टूटे तार की चपेट में आकर इससे भी बड़ा कोई और हादसा भी हो सकता था।