{"_id":"5ffa07178ebc3e340624410c","slug":"six-arrested-and-18-banned-in-quarrel-dehat-news-knp6049985192","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में छह गिरफ्तार व 18 पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े में छह गिरफ्तार व 18 पाबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फालोअप
----------------------------
झगड़े में छह गिरफ्तार व 18 पाबंद
बिकरू ग्राम पंचायत के डिब्बा निवादा गांव का मामला
- श्रीमद्भागवत कथा के भंडारे में प्रसाद वितरण के दौरान हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चौबेपुर (बिल्हौर)। बिकरु ग्राम पंचायत के डिब्बा निवादा गांव में शुक्रवार देर शाम भंडारे के दौरान प्रसाद वितरण को लेकर रेलवे पुलिस के सिपाही द्वारा हंगामा करने पर दो पक्षों के बीच हुई गालीगलौज व मारपीट की घटना में थाना पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, वहीं गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 18 लोगों को पाबंद भी किया। घटना पंचायत चुनाव से जुड़ी होने पर पुलिस ने गांव में चौकसी बढ़ा दी है। मालूम हो कि बिकरू गांव में 2 जुलाई की रात कुख्यात विकास दुबे व उसके साथियों द्वारा सीओ समेत 8 पुलिस कर्मियों की हत्या के उपरांत गांव में पूरी तरह से सन्नाटा ही पसरा रहता है। इधर इसी ग्राम पंचायत के डिब्बानिवादा गांव में चंदा एकत्र कर ग्रामीणों ने बीते हफ्ते श्रीमद्भागवत कथा आयोजन कराया था। जिसके समापन पर शुक्रवार को भंडारा था। बताते हैं कि देर रात प्रसाद वितरण के दौरान गांव निवासी रेलवे पुलिस के सिपाही अजीत यादव व गांव के ही मनोज के बीच मामूली बात पर हाथापाई हो गई। मामला बढ़ता देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन इस बीच किसी व्यक्ति ने मारपीट की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पहुंची पुलिस ने गांव के राजेंद्र, मोनू, नन्हे, प्रदीप, मनोज व प्रदीप यादव को हिरासत में ले लिया। मामले में थाना प्रभारी कृष्ण मोहन राय ने बताया कि प्रसाद वितरण के दौरान कुछ लोगों ने मारपीट की। मौके पर मिले छह लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई और 18 लोगों को पाबंद किया गया है, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डिब्बा निवादा व बिकरु गांव पर पूरी नजर रखी जा रही है।