Irfan Solanki Case: सपा विधायक ने रिश्तेदार के घर जमाया डेरा, भाई अभी भी शहर में, तलाश में जुटी हैं कई टीमें
जाजमऊ में एक महिला की झोपड़ी को जलाने के मामले में विधायक इरफान सोलंकी और उनका भाई फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी के साथ कई टीमें दबिश दे रही हैं। वहीं, एसटीएफ भी लगाई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में जाजमऊ के प्लॉट पर कब्जा और आगजनी के मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीमें शहर और आसपास के जिलों में दबिश दे रही हैं। सूत्रों के अनुसार, सपा विधायक शहर के बाहर एक रिश्तेदार के घर डेरा जमाए हुए हैं। उनका भाई शहर में ही छिपा है।
दोनों की तलाश में एसआईटी के साथ ही एसटीएफ को भी लगाया गया है। नौ नवंबर को एफआईआर दर्ज होने के बाद घर पर दबिश की सूचना मिलते ही विधायक लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय पहुंच गए थे। जब पुलिस की टीम सपा मुख्यालय पहुंची विधायक वहां से भी चले गए।
सूत्रों के अनुसार, सपा विधायक अपने एक साथी विधायक की कार से लखनऊ से बाहर आए, फिर बाइक से किसी दूसरे जनपद में रिश्तेदार के यहां चले गए। वहीं, उनका भाई रिजवान सोलंकी शहर में ही छिपा है। इसकी पुलिस को पुख्ता जानकारी है। मोबाइल बंद होने के चलते दोनों की लोकेशन नहीं मिल रही है।
कोर्ट में समर्पण कर सकता है रिजवान
सूत्रों के अनुसार रिजवान कोर्ट में समर्पण करने की फिराक में है। हालांकि शुक्रवार दोपहर मछली वाला हाता के पास एक अपार्टमेंट में रिजवान सोलंकी की गिरफ्तारी की सुर्रेबाजी उड़ी थी, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने इनकार कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, इस मामले में सोमवार के बाद हाईकोर्ट में गिरफ्तारी के खिलाफ स्टे लेने के साथ ही सरेंडर किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इधर, इरफान के परिवार के लोगों ने भी सोशल मीडिया के जरिए इंसाफ दिलाए जाने की मुहिम छेड़ दी है। शुक्रवार को कई परिचितों के पास वीडियो और मैसेज भेजे गए हैं।
इरफान से जुड़े बिल्डरों की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस ने इरफान से जुड़े कई बिल्डरों, कंपनी के लोगों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। इधर विधायक और उसके भाई पर मुकदमा दर्ज करानी वाली महिला ने भी जान का खतरा बताया है। वहीं इरफान के रिश्तेदार और चाचा भी सक्रिय हो गए हैं।
पुलिस करीब आठ से दस लोगों के नंबर ट्रेस कर रही है। एक पुलिस अधिकारी की माने तो इरफान और उनके भाई रिजवान आपस में कनेक्ट हैं, पर दोनों अलग-अलग स्थानों पर हैं। कोई तीसरा व्यक्ति उन्हें सारी जानकारी उपलब्ध करा रहा है।