फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sisamau By-Election, After three ministers and five MLAs CM taken charge, special focus on 1.62 lakh voters

Sisamau By-Election: तीन मंत्री…पांच विधायकों के बाद अब CM ने संभाली कमान, 1.62 लाख वोटर्स पर रहेगा विशेष फोकस

Thu, 29 Aug 2024 09:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 29 Aug 2024 09:30 AM IST
सार

Kanpur News: सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर अब सीएम योगी ने कमान संभाली है। इस क्षेत्र में 2.72 लाख कुल मतदाता हैं, जिनमें से 1.62 लाख पर पार्टी का विशेष फोकस रहेगा। सांसद, क्षेत्रीय अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों को मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
Sisamau By-Election, After three ministers and five MLAs CM taken charge, special focus on 1.62 lakh voters
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा बूथ स्तर पर रणनीति बनाने में जुटी है। घर-घर मतदाता बनाने के साथ प्रत्येक बूथ पर अपनी पकड़ बनाने के लिए पार्टी हाईकमान के निर्देश पर एक डिप्टी सीएम, एक कैबिनेट और एक राज्यमंत्री के साथ पांच विधायकों (तीन एमएलए और दो एमएलसी) की चुनाव परिणाम आने तक ड्यूटी लगा गई है।

विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र के कुल 2.72 लाख मतदाताओं में से 1.62 लाख मतदाताओं पर विशेष फोकस करने को कहा गया है। अब गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्षेत्र में जनसभा करने के साथ ही भाजपा की टीम के साथ अलग से समीक्षा भी करेंगे। सीसामऊ विधानसभा सीट बनने के बाद से सपा लगातार जीतती आ रही है। पहली बार यहां पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा इसे अपने खाते में डालने की पूरी कोशिश में लगी है।
विज्ञापन

इस क्षेत्र में भाजपा के वोट बैंक के हिसाब से ब्राह्मण, दलित, वैश्य, पंजाबी (सिख), पिछड़ा बिरादरी के कुल मतदाताओं की संख्या 1.62 लाख बताई जा रही है। भाजपा का सबसे ज्यादा फोकस इन्हीं मतदाताओं पर है। कहा जा रहा है कि दलितों के अलावा भाजपा यहां के पंजाबी और सिखों के करीब 10 हजार मतदाताओं के बीच भी अपनी पैठ बनाने में जुटी है, इस संंबंध में भी मुख्यमंत्री बैठक में चर्चा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

1.10 लाख मुस्लिम मतदाता सपा को बनाते हैं मजबूत
इस सीट पर करीब 1.10 लाख मुस्लिम मतदाता भी हैं। कहा जा रहा है कि सपा इन्हीं वोटों के दम पर इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाती आई है। इसे देखते हुए इस उप चुनाव में जिन प्रमुख लोगों की भाजपा ने ड्यूटी लगाई है, उसमें सांसद रमेश अवस्थी, विधायकों में नीलिमा कटियार को कौशलपुरी, सुरेंद्र मैथानी को चुन्नीगंज, महेश त्रिवेदी को रायपुरवा, एमएलसी व प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह और एमएलसी अरुण पाठक का क्षेत्र नए मतदाता बनाने के लिए लगाया गया है। इसके अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश को मॉनीटरिंग के साथ प्रवासी की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी इस टीम में तीनों जिलाध्यक्षों को भी लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed