बॉलीवुड और पंजाबी पॉप सिंगर गुरु रंधावा के गानों पर युवा झूम उठे। कानपुर रूमा स्थित एक्सिस कॉलेज के वार्षिकोत्सव इदा-2018 में फैशन शो के साथ बॉलीवुड का तड़का लगा। मशहूर सिंगर गुरु रंधावा ने ‘लग दी लाहौर’, लग दी पटोला और ‘रात कमाल है’ गानों पर अपनी लाइव परफार्मेंस देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर अमर उजाला रहा। इस मौके पर संस्थान के छात्र-छात्राओं आकर्षक परिधानों का प्रदर्शन फैशन शो के माध्यम से किया।
2 of 7
कानपुर में गुरु रंधावा ने किया लाइव शो
सिंगर गुरु रंधावा के मंच पर आते ही युवाओं का जोश कई गुना बढ़ गया। रंधावा ने हाय रे हाय नखरा तेरा नी, हाई रेटेड गबरू नू मारे, बनजा तू मेरी रानी कानपुर नू हिला दूंगा, तेनू सूट-सूट करदा, गुलाबी आंखें जो तेरी देखी, कजरा मोहब्बत वाला जैसे धमाकेदार गाने गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
3 of 7
कानपुर में गुरु रंधावा ने किया लाइव शो
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान रंधावा ने युवाओं को सन्देश दिया कि- खूब मेहनत करो और अपने मां-बाप का नाम रोशन करो। मैं भी आप सभी जैसा हूं। मेहनत से आप सबकुछ हासिल कर सकते हो। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन राज कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंनेे कहा कि हमारा संस्थान छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सर्वांगीण विकास और अच्छे प्लेसमेंट के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और तकनीकी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
4 of 7
कानपुर में गुरु रंधावा ने किया लाइव शो
- फोटो : अमर उजाला
तकनीकी प्रतियोगिताओं के अंतर्गत छात्रों ने रोबो-वार, रोबो-रेस, काउंटर स्ट्राइक, कोडिंग एंड फैशन आदि में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्थान के डायरेक्टर जनरल कर्नल जाहिद सिद्दीकी, निदेशक डॉक्टर रूबी चावला, शुमायु गुप्ता ने कहा कि एक्सिस कॉलेज भविष्य में भी ऐसे कार्यक्त्रस्म आयोजित कराता रहेगा।
5 of 7
गुरु रंधावा कानपुर लाइव कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड और पंजाबी पॉप सिंगर गुरु रंधावा कानपुर आकर बेहद उत्साहित नजर आए। यहां उन्होंने कहा कि कानपुरवालों का दिल बहुत बड़ा है। अपने गानों में भी उन्होंने कई बार कानपुर का जिक्र किया।