एक IAS अधिकारी ने गाया गीत, यू ट्यूब पर डालते ही मच गया धमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महज चार दिन में “कैसी हैं मजबूरियां” सॉन्ग ने यू ट्यूब पर धमाल मचा दिया है। गाने ने एक लाख का जादूई आंकड़ा पार कर लिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस म्युज़िक वीडियो सॉन्ग को एक आईएस अधिकारी ने अपनी आवाज़ से सजाया है। इस आइएस अफसर ने अपनी काबिलियत के दम पर प्रशासनिक गलियारों की व्यस्तता के बीच बॉलिवुड तक का सफर तय कर लिया है।
यह खास शख्सियत है डॉ. हरिओम, जो उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग के सचिव पद पर तैनात हैं। संगीतकार राज महाजन ने बड़ी ही संजीदगी से इसका म्युज़िक दिया है। इस गाने से राज दिली तौर पर जुड़े हैं। उनका मानना है कि ‘इस गाने में उनके जीवन की भी झलक देखने को मिलेगी।आगे राज कहते हैं यह गाना उन सभी के लिए है जो अपने जीवन में करना तो बहुत कुछ चाहते हैं लेकिन कर नहीं पाते।
‘कैसी हैं मजबूरियां' सॉन्ग को आईएस अधिकारी डॉ. हरिओम ने मोक्ष कंपनी के लिए गाया है। इससे पहले भी वे कंपनी के लिए कई गाने गा चुके हैं।
डॉ. हरिओम के इस गाने ने उनके पुराने गानों के सभी रिकॉर्ड पीछे तोड़ दिए हैं।
इंसान के आस-पास कितनी मजबूरियां हो सकती हैं, ये गाना उनकी बानगी भर है। उम्मीद करता हूं आप इस गाने से खुद को कनेक्टेड महसूस करेंगे। एक इंसान जिंदगी में किस हद तक मजबूर हो सकता है। बस इसी मानसिक जद्दोजहद के बारे में है गाना “मजबूरियां“। इस गाने में मजबूरी के हालातों से जूझते नज़र आये हैं साधनाटीवी डांसिंग वार फेम अमित (दा रोबो) और अंजू टिकू।