फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Signature City Bus Terminal... no buses, no passengers 12 crore rupees spent, yet only desolation remains.

Kanpur News: सिग्नेचर सिटी बस अड्डा... बस न सवारी, 12 करोड़ में मिली वीरानी

Mon, 19 Oct 2026 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Signature City Bus Terminal... no buses, no passengers 12 crore rupees spent, yet only desolation remains.
कानपुर। विकासनगर में 12 करोड़ की लागत से बना सिग्नेचर सिटी बस अड्डा वीरान पड़ा है। परिवहन विभाग का दावा तो यहां पर 60 बसों के आवागमन का है लेकिन हकीकत में आती एक भी नहीं है। जिन रूटों पर यहां से बसें चलनी हैं, उसी रूट की बसें झकरकटी बस अड्डे से भी मिलती हैं, , इसलिए यात्री भी उधर का ही रुख करते हैं।
विज्ञापन

झकरकटी में यात्रियों की भीड़ और बसों से लगने वाले वाले जाम को देखते केडीए ने विकासनगर में नया बस अड्डा जुलाई-2022 में 12 करोड़ की लागत से बनाकर परिवहन निगम को सौंपा था। योजना थी कि यहां से बैराज होते हुए लखनऊ, दिल्ली, हरिद्वार, हल्द्वानी, मैनपुरी की बसें चलाई जाएंगी लेनिकन जीटी रोड से बस अड्डे की दूरी ज्यादा होने से यात्री यहां आने से कतराते हैं। चालकों ने बताया कि बस अड्डे पर सवारी न मिलने के अंदेशे में वे बसों को सीधे झकरकटी ले जाते हैं।
विज्ञापन


बस अड्डे से बैराज होते हुए चारबाग जाने वाली एसी बसों को शनिवार दोपहर 2:30 और 3 बजे लखनऊ के लिए छूटना था। न कोई बस आई न गई। बस अड्डे पर लगे बोर्ड में कानपुर से विधूना के लिए सुबह 5 से शाम छह बजे के बीच 20 बसों के प्रस्थान का दावा है लेकिन एक भी गाड़ी नहीं पहुंची। यही स्थिति हरिद्धार, हलद्वानी, मैनपुरी, आगरा, फर्रुखाबाद, दिल्ली, बरेली रूट जाने वाली बसों की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस अड्डे से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर आजादनगर बस डिपो है। यहां से निकलने वाली बसें सिग्नेचर सिटी बस अड्डे के सामने से जीटी रोड पर पहुंचती हैं। शनिवार दोपहर करीब 12 से तीन बजे के बीच कई बसें डिपो के सामने से गुजर गईं लेकिन अंदर नहीं आईं।

जीटी रोड से करीब 5 किलोमीटर दूर पर बने इस बस अड्डे पर एक महिला क्लर्क और दो कर्मचारी तैनात हैं। यहां पूछताछ केंद्र भी है और बसों की समय सारिणी वाला बोर्ड भी लेकिन जब बस ही नहीं आती तो कर्मचारी भी पूछताछ केंद्र में नहीं बैठते, वह खाली पड़ा रहता है।


वर्जन---
अभी 20 से 25 बसें ही आती-जाती हैं। झकरकटी बस अड्डे का निर्माण शुरू होने पर उसे यहां शिफ्ट किया जाएगा। उसके बाद यहां से बसों का आवागमन बढ़ेगा। - महेश कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed