फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sick father died after his daughter's death was not revealed in hamirpur

हमीरपुर: बेटी की मौत का राज न खुलने पर बीमार पिता ने तोड़ा दम, रेलवे ट्रैक पर मिला था छात्रा का शव

Mon, 24 Feb 2020 06:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 24 Feb 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
Sick father died after his daughter's death was not revealed in hamirpur
किसान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर में दो माह पूर्व रेलवे ट्रैक में मिले छात्रा के शव की मौत का सही कारण स्पष्ट न होने से दुखी बीमार पिता की सोमवार सुबह मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


25 दिसंबर को पंधरी गांव निवासी इंटर की छात्रा खुशबू सिंह (17) का कस्बे में रेलवे ट्रैक पर शव मिला था। उस वक्त छात्रा की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने चाचा मान सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर 26 दिसंबर को शव का पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद देर रात गांव लाए गए शव को घर में रखकर घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के साथ दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग कर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से सुमेरपुर-बांदा मार्ग जाम कर दिया था।

मामले को गंभीरता को देखते हुए गांव पहुंचे जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने परिजनों से वार्ता कर जांच का भरोसा दिया था।

27 दिसंबर को छात्रा का तीन डाक्टरों के पैनल से दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। डीआइजी ने घटना की जानकारी लेने के साथ स्टेट मेडिकोलीगल टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराए जाने का आदेश दिया था।

तब 28 दिसंबर को लखनऊ से आई टीम ने रिपोर्ट तैयार की थी। घटना के वक्त छात्रा के पिता अमर सिंह के पेट का ऑपरेशन ग्वालियर में हुआ था। छात्रा की मां भी पति के साथ ग्वालियर में थी।
 
विज्ञापन

दोनों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया था। बेटी की हत्या एवं आत्महत्या के बीच की झूल रही जांच से दुखी बीमार पिता की सोमवार को घर पर ही मौत हो गई।

मृतक अपने पीछे पत्नी सुमन, नाबालिग पुत्री मेघा व पुत्र शिवा को छोड़ गया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया स्टेट मेडिकोलीगल टीम की रिपोर्ट में आत्महत्या या एक्सीडेंट का उल्लेख किया गया है। हत्या का जिक्र जांच रिपोर्ट में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed