{"_id":"62a34726cee0bb5dc952e714","slug":"si-was-asking-for-bribe-to-remove-the-name-from-the-case-in-hamirpur-anti-corruption-team-caught-red-handed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: केस से नाम हटाने के लिए एसआई ने मांगी रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: केस से नाम हटाने के लिए एसआई ने मांगी रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Fri, 10 Jun 2022 08:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 10 Jun 2022 08:23 PM IST
सार
शुक्रवार को जलालपुरा थाने के एक एसआई को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि एसआई एक मुकदमे से नाम हटाने के नाम पर पचास हजार रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन
एसआई हरिश्चंद्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में भ्रष्टाचार किस कदर फल- फूल रहा है। इसकी एक बानगी जलालपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को देखने को मिली। यहां थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। एसआई एक मुकदमे से नाम हटाने के लिए एक पक्ष से पैसे मांग रहे था।
विज्ञापन
बता दें कि मुख्यालय से आई 11 सदस्यीय एंटी करप्शन टीम ने थाना जलालपुर के एसआई हरिश्चंद को 10 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। दरोगा ने मुकदमे से नाम हटाने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की थी। एंटी करप्शन टीम दरोगा को लेकर कोतवाली पहुंची, जहां उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
एसपी शुभम पटेल ने बताया कि जलालपुर थाने में तैनात एसआई को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। वहीं, विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है और सआई हरिश्चंद्र को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन