फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   SI was asking for bribe to remove the name from the case in Hamirpur , Anti Corruption team caught red handed

Hamirpur News: केस से नाम हटाने के लिए एसआई ने मांगी रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा

Fri, 10 Jun 2022 08:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 10 Jun 2022 08:23 PM IST
सार

शुक्रवार को जलालपुरा थाने के एक एसआई को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि एसआई एक मुकदमे से नाम हटाने के नाम पर पचास हजार रुपये मांग रहा था। 

विज्ञापन
SI was asking for bribe to remove the name from the case in Hamirpur , Anti Corruption team caught red handed
एसआई हरिश्चंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में भ्रष्टाचार किस कदर फल- फूल रहा है। इसकी एक बानगी जलालपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को देखने को मिली। यहां थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। एसआई एक मुकदमे से नाम हटाने के लिए एक पक्ष से पैसे मांग रहे था। 

विज्ञापन

बता दें कि मुख्यालय से आई 11 सदस्यीय एंटी करप्शन टीम ने थाना जलालपुर के एसआई हरिश्चंद को 10 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। दरोगा ने मुकदमे से नाम हटाने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की थी। एंटी करप्शन टीम दरोगा को लेकर कोतवाली पहुंची, जहां उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

एसपी शुभम पटेल ने बताया कि जलालपुर थाने में तैनात एसआई को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। वहीं, विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है और सआई हरिश्चंद्र को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed