{"_id":"67584c154ad834270e0dfbb9","slug":"shuklaganj-husband-set-himself-on-fire-after-a-fight-with-his-wife-admitted-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shuklaganj: पत्नी से झगड़ा होने पर पति ने खुद को लगाई आग, लपटों से घिरा घर के बाहर भागा, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shuklaganj: पत्नी से झगड़ा होने पर पति ने खुद को लगाई आग, लपटों से घिरा घर के बाहर भागा, भर्ती
Tue, 10 Dec 2024 07:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 10 Dec 2024 07:45 PM IST
सार
Shuklaganj News: पत्नी से झगड़ा होने पर पति ने खुद को आग लगा ली। उसे आग का गोला बना देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। घटना सुखलाल खेड़ा गांव में हुई।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती राजू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सुखलाल खेड़ा गांव में सोमवार की रात पत्नी से झगड़ा होने के बाद पति ने अपने ऊपर तारपीन का तेल डालकर आग लगा ली। आग की लपटों से घिरा वह घर के बाहर भागा। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने कंबल डालकर आग बुझाई, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। परिजनों ने उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी नाजुक हालत देखकर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सुखलाल खेड़ा गांव निवासी राजू (42) का सोमवार की रात किसी घरेलू बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया। इससे नाराज होकर राजू ने घर में रखा तारपीन का तेल अपने ऊपर डालकर आग लिया। आग की लपटों से घिरने पर बचाव के लिए वह घर के बाहर भागा। उसे आग का गोला बना देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने कंबल डालकर किसी तरह आग बुझाई। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मंगलवार की सुबह पुलिस ने राजू के घर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उधर, चौकी प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि घरेलू बात को लेकर पत्नी से झगड़ा होने पर पति ने खुद को आग लगा ली है। गंभीर रूप से झुलसे पति का जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, परिजनों के तहरीर देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।