फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shuklaganj: Brother's condition worsened due to heat during sister's last rites, death

Shuklaganj: बहन के अंतिम संस्कार के बीच गर्मी से बिगड़ी भाई की हालत मौत, मचा कोहराम

Wed, 19 Jun 2024 09:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Jun 2024 09:20 PM IST
सार

शुक्लागंज में बहन के अंतिम संस्कार के दौरान गर्मी से भाई की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन उसे भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Shuklaganj: Brother's condition worsened due to heat during sister's last rites, death
बहन की मौत के बाद गर्मी से भाई की जान गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्लागंज में मोहल्ला इंदिरा नगर में रहने वाले एक युवक की अपनी बहन के अंतिम दाह संस्कार के दौरान मिश्रा कालोनी स्थित पक्के घाट पर अचानक गर्मी लगने से तबीयत बिगड़ गई जिसे उपचार के लिए हास्पिलट में भर्ती कराया गया जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक की मां और भाई का पहले से ही कानपुर के एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


इंदिरा नगर निवासी 42 वर्षीय भरत कुमार श्रीवास्तव बीते मंगलवार को उस वक्त तबीयत बिगड़ गई जब वह अपनी शादीसुदा बहन गुड़िया का अंतिम दाह संस्कार कराने के लिए मिश्रा कालोनी पक्का घाट पहुंचे यहां दाह संस्कार के बीच ही अत्याधिक गर्मी के कारण वह गश खाकर बेहोश हो गए जिन्हें परिजन राजधानी मार्ग स्थित एक नर्सिंग होम ले गए जहां से कानपुर स्थित एक अस्पताल रेफर कर दिया जिनकी हालत निरंतर बिगड़ती गई और बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। बताया गया कि मृतक की मां को भी गर्मी लगने से हालत बिगड़ी जिनका उपचार कानपुर के एक अस्पताल में हो रहा जबकि कानपुर के ही एक नर्सिंग होम में बुधवार को भरत के छोटे भाई विक्की का एक गंभीर बीमार के चलते आपरेशन होना था। शव जैसे ही घर पहुंचा कोहराम मच गया परिजन रो-रो कर बेहाल रहे। पत्नी मौसमी ने बताया कि उनके दो बेटे है।

विज्ञापन

बहन के बाद भाई की उठी अर्थी लोगों की आंखे भर आई
शुक्लागंज। एक के बाद एक परिवार में भाई बहन की मौत से सभी स्तब्ध रहे गए। मंगलवार को जहां बहन की अर्थी घर से उठी तो वहीं दूसरे दिन भाई भरत की अर्थी भी उठी जिसके बाद उसी पक्के घाट पर भरत का अंतिम दाह संस्कार किया गया। यह देख यहां रहे लोगों की आंखे नम हो गई।

 

26 शवों को बुधवार को हुआ अंतिम दाह संस्कार दो हुए अचेत
लगातार बढ़ती गर्मी के कारण लोग गश खाकर बेहोश होकर जमीन पर गिर रहे है जिनकी तबीतय खराब हो रही है और उपचार के दौरान मौत तक हो जा रही है। मिश्रा कालोनी के पक्के घाट पर अमूमन सामान्य दिनों में आठ से दस शव अंतिम दाह संस्कार कराने के लिए आते है लेकिन बुधवार को यहां 22 शवों का अंतिम दाह संस्कार किया गया। स्थानीय पंडों ने बताया कि ज्यादातर मौतें गर्मी से होना पाया जा रहा है। वहीं बालू घाट श्मशान घाट में चार शवों का अंतिम दाह संस्कार कराया गया यहां के प्ंडों ने बताया कि गर्मी और हार्टअटैक के कारण मौत होना बताया गया। बुधवार दोपहर अंतिम दाह संस्कार कराने के दोरान शुक्लागंज निवासी छोटू की तबीयत बिगड़ गई जिन्हें उपचार को भेजा गया वहीं एक अन्य युवक भी गर्मी के कारण अचेत होकर गिर गया जिसे पानी डालकर होश में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed