{"_id":"674bf1d4ecae117abb07bc26","slug":"shuklaganj-a-young-man-died-after-being-hit-by-a-freight-train-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shuklaganj: मालगाड़ी से कटकर युवक ने दी जान, सिर धड़ से अलग हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shuklaganj: मालगाड़ी से कटकर युवक ने दी जान, सिर धड़ से अलग हुआ
Sun, 01 Dec 2024 10:57 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 01 Dec 2024 10:57 AM IST
सार
Shuklaganj News: मालगाड़ी से कटकर युवक ने जान दे दी। छमकनाली रेल पुलिया के पास युवक ट्रैक पर लेट गया। मालगाड़ी उसे कुचलते हुए निकल गई।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो व घर के बाहर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के छमकनाली रेल पुलिया के पास शुक्रवार की रात एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिली है कि वह पटरी पर लेट गया था। मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई, सिर धड़ से अलग हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शिनाख्त कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक मेहनत मजदूरी करता था।
शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे छमकनाली रेल पुलिया के पास से निकल रहे रेलवे के ट्रैक मैन जटाशंकर ने आरपीएफ को सूचना दी कि एक युवक ने रेल पटरी पर सिर रखकर आत्महत्या कर ली है, उसके ऊपर से मालगाड़ी गुजर गई है। मौके पर पहुंचे आरपीएफ के एएसआई गुप्तार सिंह ने शव को ट्रैक से किनारे करवाकर गंगाघाट कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने युवक के पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की सूचना दी। युवक की पहचान मोहल्ला कंचन नगर निवासी उदय प्रजापति (20) पुत्र महावीर के रूप में हुई। घटना स्थल पर पहुंचे बड़े भाई राजू ने पुलिस को बताया कि उदय मजदूरी करता था। देर रात उदय नशे की हालत में किसी दोस्त के घर जाने की बात कहकर निकला था, इसके बाद नहीं लौटा। उदय ने ऐसा क्यों किया, इस बारे में किसी कोक कुछ नहीं पता है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।